Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, 1 भारतीय समेत 4 लोग घायल

Dubai Airport Drone Attack: अमेरिका-इजराइल और ईरान की जंग में दुबई भी जल रहा है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन से हमले की खबर सामने आई है। इसमें 4 लोग घायल हो गए, जिसमे एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

Jitendra Singh
अपडेटेड11 Mar 2026, 03:28 PM IST
Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब दो ड्रोन गिरे हैं।
Dubai Airport Drone Attack: दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब दो ड्रोन गिरे हैं।

Dubai Airport Drone Attack: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच जारी युद्ध बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर गया। रात भर पूरे पश्चिम एशिया में हवाई हमले के सायरन, मिसाइल लॉन्च और नए हमलों की खबरें सामने आईं। इस बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन से हमले की खबर सामने आई है। इसमें 4 लोग घायल हो गए, जिसमे एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। इसके अलावा दो घाना के और एक बांग्लादेश का नागरिक शामिल है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंटरनेशनल ट्रैवल के लिए दुनिया का सबसे बिज़ी एयरपोर्ट है। अधिकारियों ने बताया कि विमानों की आवजााही सामान्य रूप से जारी है। अथॉरिटी ने दो ड्रोन को गिराने की पुष्टि की है। पिछले कई दिनों से दुबई एयरपोर्ट के आसपास कई बार ईरान ने हमले की कोशिश की है। इजराइल के साथ युद्ध में ईरान ने अपने पड़ोसियों को भी जमकर निशाना बनाया है।

ड्रोन-मिसाइल अटैक से सिक्योरिटी हाई अलर्ट

ईरानी ड्रोन और मिसाइल अटैक्स की वजह से दुबई में सिक्योरिटी अलर्ट बहुत हाई है। UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ने पिछले कुछ घंटों में कई ड्रोन और मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया है। दुबई एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है, लेकिन अभी फ्लाइट्स पूरी तरह सामान्य चल रही हैं और कोई बड़ा डिसरप्शन नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें | घर पर बनाना है रेस्टोरेंट स्टाइल बटर चिकन? इस रमजान ट्राई करें ये रेसिपी

खाड़ी देशों में ईरान के हमले बढ़े

ये घटना ऐसे समय पर हुई है जब ईरान ने गल्फ देशों यानी UAE, सऊदी अरब, कतर, बहरीन और कुवैत पर काउंटर अटैक्स तेज कर दिए हैं। अबू धाबी के रुवैस रिफाइनरी में भी ड्रोन हमले से आग लगी थी और उसे बंद करना पड़ा था। भारत सरकार और भारतीय दूतावास दुबई में घायल भारतीय नागरिक की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी मदद पहुंचाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें | होटल-रेस्टोरेंट को कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, जानिए क्यों

UAE में भारतीयों के लिए एडवाइजरी

भारत सरकार ने UAE में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। दुबई और अबू धाबी में रहने वाले भारतीयों को अलर्ट रहने और लोकल अथॉरिटीज के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जा रही है। अगर कोई भारतीय नागरिक प्रभावित हुआ है, तो भारतीय दूतावास दुबई (+971-4-3971222) या अबू धाबी (+971-2-4492700) से संपर्क करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, 1 भारतीय समेत 4 लोग घायल
More