नए साल से दुबई का बड़ा हेल्थ दांव, शुगर पर सीधा टैक्स... मतलब चीनी जितनी ज्यादा, टैक्स उतना भारी

दुबई नए साल से शुगर कंटेंट के आधार पर सॉफ्ट ड्रिंक्स पर टैक्स लगाने जा रहा है, जिसका मकसद लोगों को अनहेल्दी खानपान से दूर करना है। भारत में तेजी से बढ़ती डायबिटीज और मोटापे को देखते हुए ऐसी नीति बेहद जरूरी है। हालांकि टैक्स के साथ-साथ योग, एक्सरसाइज और संतुलित डाइट भी शुगर कंट्रोल के लिए जरूरी है।

Rishabh Shukla
अपडेटेड15 Dec 2025, 06:25 PM IST
दुबई में शुगर कंटेंट के आधार पर लगेगा टैक्स
दुबई में शुगर कंटेंट के आधार पर लगेगा टैक्स

नए साल से दुबई एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जो दुनिया के लिए हेल्थ मॉडल बन सकता है। दुबई में अब कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक्स पर टैक्स उनकी कैटेगरी के आधार पर नहीं बल्कि उसमें मौजूद शुगर कंटेंट के आधार पर लगाएगी। यानी जिस प्रोडक्ट में जितनी ज्यादा चीनी, उस पर उतना ही ज्यादा टैक्स देना होगा। इसका सीधा मकसद लोगों को अनहेल्दी ड्रिंक्स से दूर करना और हेल्दी विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

भारत में क्यों जरूरी है शुगर टैक्स?

भारत तेजी से डायबिटीज कैपिटल बनता जा रहा है। देश में 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं, जबकि 10 करोड़ से ज्यादा लोग प्रीडायबिटिक स्थिति में हैं। पिछले 30 सालों में डायबिटीज के मामले 150 फीसदी बढ़ चुके हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यही रफ्तार रही तो अगले 15 सालों में यह संख्या 14 करोड़ तक पहुंच सकती है। मोटापा और डायबिटीज की जड़ जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन है, जिसे बिना सख्त नीति के नियंत्रित करना मुश्किल है।

शुगर कंट्रोल के लिए टैक्स के साथ योग जरूरी

हालांकि केवल शुगर टैक्स से समस्या पूरी तरह हल नहीं होगी। इसके साथ जीवनशैली में बदलाव भी जरूरी है। WHO के मुताबिक एक व्यक्ति को दिनभर में सिर्फ 5 ग्राम यानी एक चम्मच चीनी ही लेनी चाहिए, जबकि भारत में लोग इससे कई गुना ज्यादा चीनी खाते हैं। योग, एक्सरसाइज और संतुलित आहार डायबिटीज कंट्रोल में अहम भूमिका निभाते हैं। मेथी, करेला, लौकी के सेवन, योग और नियमित वर्कआउट से शुगर लेवल को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनए साल से दुबई का बड़ा हेल्थ दांव, शुगर पर सीधा टैक्स... मतलब चीनी जितनी ज्यादा, टैक्स उतना भारी
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सनए साल से दुबई का बड़ा हेल्थ दांव, शुगर पर सीधा टैक्स... मतलब चीनी जितनी ज्यादा, टैक्स उतना भारी
OPEN IN APP