DUSU Election 2025 Results: आर्यन मान बने डीयू अध्यक्ष, ABVP ने 3 पदों पर किया कब्जा, NSUI के हाथ लगा उपाध्यक्ष पद

DUSU Election 2025 Results: डूसू चुनाव 2025 में एबीवीपी ने तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि एनएसयूआई केवल एक पद पर सफल रही। एबीवीपी के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीता, जबकि एनएसयूआई के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की

Anuj Shrivastava
अपडेटेड19 Sep 2025, 03:39 PM IST
आर्यन मान बने डीयू अध्यक्ष
आर्यन मान बने डीयू अध्यक्ष

DUSU Election 2025 Results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को बेहद रोमांचक मुकाबले में केवल एक पद से ही संतोष करना पड़ा।

कितने वोटों से जीते आर्यन मान?

एबीवीपी के आर्यन मान ने एनएसयूआई की अपनी प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को 16,196 मतों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। एनएसयूआई उम्मीदवार राहुल झांसला (29,339 मत) ने एबीवीपी के गोविंद तंवर (20,547 मत) को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

एबीवीपी के कुणाल चौधरी ने 23,779 मत प्राप्त कर एनएसयूआई के कबीर को हराकर सचिव पद पर जीत हासिल की।एबीवीपी की दीपिका झा ने लवकुश भड़ाना को हराकर संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की।स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) दोनों ही दलों को खाली हाथ रहना पड़ा।

यह भी पढ़ें | पाकिस्तान में घर जैसा… सैम पित्रोदा के इस बयान पर कांग्रेस को भाजपा की खरी-खरी

वरुण चौधरी ने दी जीत की बधाई

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में अच्छी लड़ाई लड़ी। ये चुनाव न केवल एबीवीपी के खिलाफ था बल्कि डीयू प्रशासन, दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार, संघ-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त ताकत के खिलाफ भी था।

उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया

उन्होंने कहा कि फिर भी, डीयू के हजारों छात्र हमारे साथ मजबूती से खड़े रहे और हमारे उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। एनएसयूआई पैनल से नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष राहुल झांसला और जीतने वाले सभी अन्य पदाधिकारियों को शुभकामनाएं। हार हो या जीत एनएसयूआई हमेशा विद्यार्थियों, उनके मुद्दों और डीयू को बचाने के लिए लड़ती रहेगी। हम और भी मजबूत होकर उभरेंगे।वर्ष 2024 के डूसू चुनाव मे एनएसयूआई ने सात साल के अंतराल के बाद अध्यक्ष पद और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDUSU Election 2025 Results: आर्यन मान बने डीयू अध्यक्ष, ABVP ने 3 पदों पर किया कब्जा, NSUI के हाथ लगा उपाध्यक्ष पद
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सDUSU Election 2025 Results: आर्यन मान बने डीयू अध्यक्ष, ABVP ने 3 पदों पर किया कब्जा, NSUI के हाथ लगा उपाध्यक्ष पद