क्या आप दिल्ली में ईद की शॉपिंग के लिए सबसे बेहतरीन जगहों की तलाश कर रहे हैं? तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं क्योंकि ये आर्टिकल आपके लिए है। इस आर्टिकल में हम उन खास जगहों की बात करने वाले हैं, जहां से आप अपने परिवार और खुद के लिए खूब अच्छे से शॉपिंग कर सकते हैं।
दरअसल, ईद का त्योहार अब करीब है, ऐसे में शॉपिंग लिस्ट तैयार करने का समय आ गया है। पारंपरिक कपड़ों से लेकर स्टाइलिश एक्सेसरीज़ तक, ईद का मज़ा अच्छे कपड़े पहनने, जश्न मनाने और स्वादिष्ट खाने के बिना अधूरा रहता है। दिल्ली में कई ऐसे मशहूर और रौनक भरे बाजार हैं, जो ईद के दौरान खास तौर पर जीवंत हो उठते हैं।
दिल्ली में ईद की शॉपिंग के लिए 5 बेहतरीन बाजार
1. चांदनी चौक: दिल्ली में ईद की शॉपिंग की बात हो और चांदनी चौक का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। यह शहर के सबसे पुराने और व्यस्त बाजारों में से एक है। यहां आपको खूबसूरत शरारा सेट, सलवार सूट, लहंगे और एलिगेंट कुर्ता सेट आसानी से मिल जाएंगे।
खासकर दरिबा कलां और कटरा नील की गलियों में ईद के खास कलेक्शन देखने को मिलते हैं। ईद के समय पूरा इलाका रोशनी और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड से जगमगा उठता है।
2. करोल बाग: अगर आप थोड़ा मॉडर्न माहौल में शॉपिंग करना पसंद करते हैं तो करोल बाग एक बेहतरीन विकल्प है। यह बाजार अपने डिजाइनर स्टोर्स और बड़े शोरूम के लिए जाना जाता है, जहां ईद के लिए खूबसूरत कपड़े और एक्सेसरीज मिलते हैं।
यहां आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स से लेकर पारंपरिक साड़ियां तक सब कुछ मिल जाएगा। इसके अलावा कढ़ाई वाले कपड़े, डिजाइनर ज्वेलरी और जूते की भी बड़ी रेंज यहां उपलब्ध है।
3. दिल्ली हाट: अगर आप इस ईद कुछ अलग और सांस्कृतिक अनुभव के साथ शॉपिंग करना चाहते हैं तो दिल्ली हाट जरूर जाएं। यह एक ओपन एयर मार्केट है, जहां आपको अनोखे हैंडीक्राफ्ट, एथनिक कपड़े और सजावटी सामान मिलते हैं। यहां देश के अलग अलग हिस्सों से आए कारीगर अपने प्रोडक्ट बेचते हैं, जिससे आपको कई तरह के कपड़े और खास चीजें खरीदने का मौका मिलता है।
4. लाजपत नगर मार्केट: अगर आप बजट में अच्छी शॉपिंग करना चाहते हैं तो लाजपत नगर मार्केट दिल्ली की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आपको किफायती कीमत में स्टाइलिश ईद के कपड़े मिल जाएंगे।
आप यहां से सुंदर साड़ियां, कुर्तियां, डिजाइनर दुपट्टे और शरारा सेट खरीद सकते हैं। इस बाजार की गलियों में पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के कपड़ों की दुकानें हैं। इसके अलावा यहां फुटवियर और एक्सेसरीज़ की भी अच्छी वैरायटी मिलती है।
5. कनॉट प्लेस: दिल्ली में ईद की शॉपिंग के लिए कनॉट प्लेस भी एक शानदार जगह है। यह इलाका अपने बड़े ब्रांड्स और स्टाइलिश बुटीक के लिए जाना जाता है। यहां आपको लेटेस्ट फैशन के साथ कई इंटरनेशनल ब्रांड्स भी मिल जाएंगे। अगर आप डिजाइनर ईद आउटफिट या खास एक्सेसरीज़ खरीदना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इस ईद पर दिल्ली के इन लोकप्रिय बाजारों में जरूर जाएं और अपने जश्न को खास बनाने के लिए बेहतरीन आउटफिट और एक्सेसरीज खरीदें।