ECI Press Conference: कब होगा बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे करेगा ऐलान

West Bengal Elections 2026: आज चुनाव आयोग असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Mar 2026, 03:23 PM IST
चुनाव आयोग आज 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
चुनाव आयोग आज 4 बजे करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Commission of India: चुनाव आयोग आज चार राज्यों असम, केरल , तमिलनाडु तथा पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इस दौरान वहां पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा दोनों चुनाव आयुक्त सुखवीर सिंह संधू और विवेक जोशी मौजूद रहेंगे।

कितने बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस?

आयोग ने अपराह्न चार बजे यहां संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जायेगी। आयोग इस माह इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा ले चुका है। आयोग ने इन राज्यों में राजनीतिक दलों, सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया है।

5 राज्यों की 824 सीटों पर चुनाव पर पिछली बार कैसा रहा रिजल्ट?

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशकुल सीटेंप्रमुख दल/गठबंधनसीटें
असम126भाजपा60
कांग्रेस29
एआईयूडीएफ16
असम गढ़ परिषद9
यूपीपीएल6
बीपीएफ4
माकपा1
निर्दलीय (अखिल गोगोई)1
केरल140एलडीएफ (कुल)94
माकपा62
भाकपा17
केरल कांग्रेस (एम)5
एनसीपी, जेडीएस2-2
अन्य छोटे दल1-1
यूडीएफ (कुल)40
कांग्रेस21
आईयूएमएल15
अन्य4
निर्दलीय6
तमिलनाडु234डीएमके (कुल गठबंधन)159
डीएमके133
कांग्रेस18
वीसीके4
भाकपा, माकपा2-2
एनडीए (कुल)75
एआईएडीएमके66
पीएमके5
भाजपा4
पश्चिम बंगाल294टीएमसी215
भाजपा77
निर्दलीय (कलिम्पोंग)1
राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी (भांगर)1
कांग्रेस/वाम0
पुदुचेरी30एआईएनआर कांग्रेस10
भाजपा6
डीएमके6
कांग्रेस2
निर्दलीय6

कब खत्म होगा बंगाल विधानसभा का कार्यकाल?

असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को, केरल विधानसभा का 23 मई को, तमिलनाडु विधानसभा का 10 मई को और पश्चिम बंगाल विधानसभा का सात मई को तथा पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है। इन तिथियों से पूर्व वहां नयी विधानसभा का गठन किया जाना है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सECI Press Conference: कब होगा बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे करेगा ऐलान
More