
इमरान हाशमी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने मर्डर और जन्नत जैसी फिल्मों से अपने करियर में खास पहचान बनाई है। वह अपने अलग तरह के किरदारों के लिए भी जाने जाते हैं। कैमरे से दूर इमरान अपना समय परिवार के साथ मुंबई स्थित अपने घर में बिताते हैं। उनका घर सादगी और आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
मुंबई के पॉश इलाकों में शामिल बांद्रा में स्थित इमरान हाशमी का यह अपार्टमेंट करीब 16 करोड़ रुपये का बताया जाता है। GQ India की एक रिपोर्ट के मुताबिक, घर में खुले और बड़े स्पेस के साथ मिनिमल डिजाइन देखने को मिलता है। घर के इंटीरियर में हल्के और शांत रंगों का इस्तेमाल किया गया है। यहां सजावट के साथ-साथ आराम का भी खास ध्यान रखा गया है।
इमरान के मुंबई वाले अपार्टमेंट का इंटीरियर काफी सिंपल और खूबसूरत है। घर में सफेद, बेज और भूरे रंगों का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। लकड़ी का मॉडर्न फर्नीचर घर को गर्माहट और आकर्षक लुक देता है। वहीं, खूबसूरत सजावटी सामान और झूमर घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन जगह को ज्यादा भरा हुआ नहीं दिखाते।
अपार्टमेंट में इमरान की रोजमर्रा की जिंदगी और उनकी पसंद से जुड़ी कई चीजें भी हैं। घर में एक अलग वर्कआउट एरिया और बड़ी लाइब्रेरी है। इसके अलावा, घर की बड़ी बालकनी से मुंबई शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है। इन सभी चीजों को मिलाकर घर का लुक काफी सादा लेकिन क्लासी नजर आता है। घर की डिजाइन में खुली जगह, आराम और इमरान की पसंद का खास ध्यान रखा गया है।
इमरान हाशमी के पास गोवा में एक शानदार पेंटहाउस भी है। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने साल 2010 में चार मंजिला और पूरी तरह फर्निश्ड यह प्रॉपर्टी खरीदी थी। इस पेंटहाउस में कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। यहां स्विमिंग पूल, पूरी तरह से तैयार जिम और टेरेस गार्डन भी है।
इमरान हाशमी की हालिया रिलीज फिल्म 'अवारापन 2' है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में इमरान करीब 19 साल बाद एक बार फिर शिव पंडित के किरदार में नजर आए हैं।
फिल्म में दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। 'अवारापन 2' ने रिलीज के पहले चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.