
Exit Poll 2026 Results Live: विधानसभा चुनाव वाले पांचों राज्यों तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं और शुरुआती तस्वीर ने सियासी हलचल तेज कर दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ये आंकड़े असल नतीजों के कितने करीब साबित होंगे।
पिछले तीन विधानसभा चुनावों का ट्रेंड देखें तो पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु एग्जिट पोल्स के लिए हमेशा चुनौतीपूर्ण रहे हैं, क्योंकि यहां मतदाताओं का मूड पकड़ना आसान नहीं रहा। वहीं असम और केरल में ज्यादातर बार एग्जिट पोल्स की दिशा सही साबित हुई है। खास तौर पर 2021 के चुनाव में पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य रहा था, जहां एग्जिट पोल्स के औसत अनुमान और असली नतीजों में बड़ा अंतर देखने को मिला था। अब देखना होगा कि इस बार आंकड़े कितने सटीक बैठते हैं।
Exit Poll 2026 Results Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान खत्म हो चुका है और अब 4 मई के नतीजों का इंतजार है। इसी बीच एग्जिट पोल की तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसमें अलग-अलग सर्वे अलग कहानी बता रहे हैं। ज्यादातर सर्वे भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिखा रहे हैं, लेकिन एक सर्वे ऐसा भी है जिसमें तृणमूल कांग्रेस की वापसी के संकेत मिले हैं।
पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के मुताबिक TMC को 177 से 187 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 95 से 110 सीटों पर रह सकती है। वहीं कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।
Exit Poll 2026 Results Live: पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान हिंसा के मामलों पर विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने कहा, "लोकल पुलिस फोर्स हिंसा से कानून के हिसाब से निपटेगी और वो एक्शन लिए जा रहे हैं। अगर लोग हिंसा में शामिल हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा...हम अभी भी हर पोलिंग स्टेशन पर मतदान की गुणवत्ता का आकलन कर रहे हैं। उस आकलन और स्क्रूटनी के दौरान ऑब्ज़र्वर और रिटर्निंग ऑफिसर के आकलन के आधार पर, हम तय करेंगे कि री-पोल की ज़रूरत होगी या नहीं..."
Exit Poll 2026 Results Live: असम के मंत्री और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल पर कहा, "यह असम के लिए बहुत अच्छा दिख रहा है, क्योंकि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है... असम में हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।"
Exit Poll 2026 Results Live: तमिलनाडु में आए एग्जिट पोल इस बार दो अलग तस्वीरें दिखा रहे हैं। कुछ एजेंसियां सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) गठबंधन की वापसी के संकेत दे रही हैं, तो वहीं कुछ जगह मुकाबला थोड़ा टाइट नजर आ रहा है। मैटराइज के मुताबिक DMK+ को 122 से 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) गठबंधन 87 से 100 सीटों पर रह सकता है। तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं पी मार्क्यू के आंकड़े DMK को और मजबूत दिखाते हैं, जहां उसे 125 से 145 सीटें मिल सकती हैं, जबकि AIADMK गठबंधन 65 से 85 सीटों के बीच रह सकता है। TVK गठबंधन को 16 से 26 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
Exit Poll 2026 Results Live: तमिलनाडु की राजनीति में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। एग्जिट पोल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पहली बार चुनाव लड़ते हुए ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। अनुमान है कि टीवीके को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) 92 से 110 सीटों पर रह सकती है, जबकि अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) गठबंधन को 22 से 32 सीटें मिलने के आसार हैं।
Exit Poll 2026 Results Live: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल पर कहा, "असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में हम स्पष्ट रूप से आगे दिख रहे हैं। एग्जिट पोल में जैसा हमने सोचा था वैसा ही नतीजा दिख रहा है। हम तमिलनाडु में भी बहुत आशान्वित थे वहाँ DMK, AIADMK-BJP में कांटे की टक्कर है। जो भी होता है हम जनता को धन्यवाद देते हैं। केरलम में हम कमजोर दिख रहे हैं, लेकिन हमें विश्वास है कि आज नहीं तो कल वहां भी भाजपा का शासन होगा। पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल से हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है, हर तरफ से इस बार जिस तरह लोगों ने प्रेम दिया है मैं लोगों का धन्यवाद देता हूँ..."
Exit Poll 2026 Results Live: शाम 7:45 बजे तक, पश्चिम बंगाल (चरण-II) में पोल-पार्टिसिपेशन 91.66% था। पश्चिम बंगाल आम चुनाव के चरण-I में, पोल-पार्टिसिपेशन 93.19% था। दोनों चरणों में कुल मतदान प्रतिशत 92.47% है। इससे पहले, पश्चिम बंगाल में सबसे ज़्यादा पोल-पार्टिसिपेशन 84.72% (2011 GELA) था: ECI
Exit Poll 2026 Results Live: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने एग्जिट पोल पर कहा, "असम में भाजपा-NDA की जीत जरूर होगी। असम के मतदाताओं ने फिर एक बार भाजपा सरकार नारे को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का साथ दिया...बहुत ऐतिहासिक जनादेश हमें 4 मई को मिलने वाला है। भाजपा-NDA निश्चित रूप से तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है...पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनना तय है..."
Exit Poll 2026 Results Live: पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने कहा, "...92.47% मतदान हुआ है। पहले चरण से थोड़ा ज्यादा मतदान दूसरे चरण में हुआ है। चुनाव शांतिपूर्वक हुआ, कुछ जगहों पर 1-2 घटनाएं हुई। कोलकाता में ऐतिहासिक मतदान हुआ है... जो लोग कभी वोट नहीं देते थे उन लोगों ने भी इस बार आकर मतदान किया। लोगों ने त्योहार की तरह इसे मनाया... इस बार ऐतिहासिक मतदान हुआ है..."
Exit Poll 2026 Results Live: TMC सांसद सौगत राय ने कहा, "मेरा अनुभव है कि बीते कई समय से एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। ज्यादातर भाजपा के पक्ष में हैं, एक TMC के पक्ष में हैं। मुझे दोनों पर विश्वास नहीं है। TMC बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी... चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के साथ मिलकर रची गई साजिश के खिलाफ लोग हैं। दिवास्वप्न देखने में कोई रोक नहीं है। भाजपा दिवास्वप्न देख रही है। मैं आश्वस्त हूँ कि चौथी बार ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनेंगी। भवानीपुर में वह(सुवेंदु अधिकारी) हारेंगे और नंदीग्राम में कड़ा मुकाबला होगा।"
Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में जबरदस्त वोटिंग दर्ज हुई, जहां शाम 5 बजे तक करीब 89.99% मतदान हुआ। कई जिलों में तो 90% के पार वोटिंग ने सियासी हलचल और तेज कर दी। पूर्व बर्धवान 92.46% के साथ सबसे आगे रहा, जबकि हुगली, नदिया, हावड़ा और 24 परगना के जिलों में भी भारी मतदान देखने को मिला। अब एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं और इस हाई वोटिंग को लेकर अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस को पिछड़ता हुआ दिखाया गया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। हालांकि ये सिर्फ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं, असली नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि बंगाल की जनता ने किसे चुना है।
Exit Poll 2026 Live: Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक पुडुचेरी में बीजेपी प्लस को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस प्लस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही अन्य को 3 से 7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Exit Poll 2026 Live: एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में केरल की तस्वीर साफ तौर पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पक्ष में जाती दिख रही है। अनुमान है कि UDF को 78 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जिससे वह मजबूत बढ़त बनाता नजर आ रहा है। वहीं लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) 49 से 62 सीटों के बीच रह सकता है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी+ के खाते में सिर्फ 0 से 3 सीटें आने का अनुमान है।
Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में सत्ताधारी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। अनुमान है कि एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम+ गठबंधन एक बार फिर सत्ता में लौट सकता है, हालांकि इस बार बढ़त 2021 के मुकाबले थोड़ी कम रह सकती है। इस बीच, अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम भी वोट बैंक में सेंध लगाती नजर आ रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। 234 सीटों वाली विधानसभा में DMK+ गठबंधन बहुमत के आसपास या उससे ऊपर बना हुआ दिख रहा है।
Exit Poll 2026 Live: असम विधानसभा चुनाव को लेकर आए पोल ऑफ पोल्स में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के लिए तस्वीर काफी मजबूत दिख रही है। ज्यादातर एजेंसियों के अनुमान बता रहे हैं कि हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है। अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल एक ही कहानी बता रहे हैं, असम में बीजेपी गठबंधन को आरामदायक बहुमत मिल सकता है।
Exit Poll 2026 Live: Poll Diary में टीएमसी को 99-127, बीजेपी को 142-171, कांग्रेस को 3 से 5 वहीं अन्य को 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस पोल के मुताबिक, राज्य में बीजेपी की सरकार बन सकती है। राज्य में विधानसभा की 294 सीटें हैं। राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए 148 सीटें जीतना जरूरी है।
Exit Poll 2026 Live: MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक 140 सीटों वाले केरल में मुकाबला बेहद दिलचस्प और करीबी नजर आ रहा है। अनुमान है कि UDF को करीब 41.7% वोट मिल सकते हैं, जिससे उसे हल्की बढ़त मिलती दिख रही है। वहीं LDF 39.5% वोट के साथ बिल्कुल करीब बना हुआ है। इसके अलावा बीजेपी को करीब 13.4% और अन्य दलों को 5.4% वोट मिलने का अनुमान है।
Exit Poll 2026 Live: AXIS MY INDIA के ताजा एग्जिट पोल के मुताबिक असम में बीजेपी को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस 24 से 36 सीटों के बीच रह सकती है। आंकड़े साफ इशारा कर रहे हैं कि राज्य में बीजेपी को मजबूत बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन असली तस्वीर नतीजों के दिन ही सामने आएगी।
Exit Poll 2026 Live: MATRIZE एग्जिट पोल के मुताबिक असम में बीजेपी को करीब 45.5% वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को लगभग 39.8% वोट मिल सकते हैं। अन्य दलों के हिस्से में करीब 14.7% वोट जाने की संभावना जताई गई है।
Exit Poll 2026 Live: असम के लिए MATRIZE एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं और तस्वीर साफ तौर पर एकतरफा नजर आ रही है। अनुमान के मुताबिक 126 सीटों वाली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को 85 से 95 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 25 से 32 सीटों पर सिमट सकती है। हालांकि ये सिर्फ एग्जिट पोल के आंकड़े हैं, असली तस्वीर 4 मई को आने वाले नतीजों में ही साफ होगी।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.