
Srinagar Explosion: दिल्ली में कार ब्लास्ट के कुछ दिनों बाद ही श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी जब फरीदाबाद से बरामद किए गए विस्फोटकों को संभाल रहे थे, तभी अचानक धमाका हो गया।
इस विस्फोट से पुलिस स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी, कि अभी तक कई शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले कश्मीर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरीदाबाद से करीब 2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया। उन 2900 किलो में से 360 किलो जम्मू कश्मीर पुलिस ने मुजम्मिल गनई के किराए के मकान से जब्त करके कश्मीर ले आई। उस विस्फोटक के जांच के लिए जब FSL की टीम उसका सेंपल इकट्ठा कर रही थी, उसी टाइम उसमें धमाका हो गया।
रात करीब 11 बजकर 20 मिनट पर हुए धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके में मारे गए और घायल हुए लोगों में ज्यादातर FSL टीम के अधिकारी हैं। वो उस विस्फोटक की जांच के लिए सेंपल ले रहे थे, तभी उसमें विस्फोट हो गया।
बता दें कि ये वही पुलिस स्टेशन है जिसने पिछले महीने जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टरों से संबंधित एक मामला दर्ज किया था, जिसके बाद एक बड़े अंतर-राज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था।विस्फोट के तुरंत बाद कई अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाका कितना अधिक तेज था।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.