Who is Fatima Bosch: कौन हैं फातिमा बॉश, जो बनीं मिस यूनिवर्स 2025, जानिए कौन बनीं पहली रनर-अप

Miss Universe 2025 winner: फातिमा बोश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। उन्होंने 130 प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर इस सफलता को हासिल किया है। आइए जानते हैं कि कौन हैं फातिमा बोश

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड21 Nov 2025, 09:59 AM IST
मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा
मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा

Miss Universe 2025 winner: मिस यूनिवर्स 2025 का रिजल्ट आ गया है। मैक्सिको की फातिमा बोश ने ये खिताब अपने नाम कर लिया है। इस प्रतियोगिता में दुनियाभर से करीब 130 विश्व सुंदरी आई थीं, लेकिन मिस यूनिवर्स का खिताब फातिमा बॉ़श ने जीत लिया है। वहीं इस प्रतियोगिता की पहली रनर-अप मिस थाईलैंड रहीं।

कौन हैं फातिमा बॉश?

फातिमा बॉश ने मिस मैक्सिको हैं। उन्होंने तमाम पड़ावों को पार करके आज मिस यूनिवर्स 2025 का ताज पहना है।26 वर्षीय फातिमा बॉश एक ब्यूटी क्वीन हैं और वह मॉडलिंग और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का पहला ताज साल 2018 में जीता था। उस वक्त उन्होंने तबास्को में फ्लोर डी ओरो का ताज अपने नाम किया था। फातिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, जबकि वो सिर्फ 2,472 यूजर्स को ही फॉलो करती हैं।

किस सवाल का जवाब देकर जीत गईं फातिमा?

फातिमा बॉश से पूछा गया कि महिलाओं के पास 2025 में क्या चुनौतियां हैं और मिस यूनिवर्स के खिताब का उपयोग कर आप दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक सुरक्षित स्थान कैसे बनाएगी?फातिमा बॉश ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं अपनी आवाज का इस्तेमाल दूसरों के लिए करूंगी, हम यहां, बात करने, बदलाव करने और सब हासिल करने के लिए हैं। हम महिलाएं हैं और बहादुर हैं और वो हैं, जो इतिहास रचते हैं।

फातिमा बॉश को कितनी मिली प्राइज मनी?

मिस यूनिवर्स 2025 जीतने के बाद फातिमा बॉश पर पैसों की बारिश हो गई है। उन्हें प्राइज मनी $250,000 (1,99,59,300 रुपए) दी गई है। इसके अलावा उन्हें मंथली सैलरी भी मिलेगी। उनकी मंथली सैलरी $50,000 (44,35,477 रुपए) तय की गई है।

मिस यूनिवर्स 2025 में भारत की मनिका विश्वकर्मा ने दावेदारी पेश की थी। उन्होंने टॉप 30 में बड़े ही आसानी से जगह बना ली थी, लेकिन टॉप 12 में जगह नहीं बना पाई थीं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Fatima Bosch: कौन हैं फातिमा बॉश, जो बनीं मिस यूनिवर्स 2025, जानिए कौन बनीं पहली रनर-अप
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWho is Fatima Bosch: कौन हैं फातिमा बॉश, जो बनीं मिस यूनिवर्स 2025, जानिए कौन बनीं पहली रनर-अप