Saunf Water Benefits: ब्लोटिंग, गैस और बढ़ता वजन? सौंफ का पानी बन सकता है रामबाण इलाज

Saunf Water benefits: सौंफ का पानी आजकल हेल्दी ड्रिंक के रूप में पॉपुलर हो रहा है। यह पाचन सुधारता है, वजन घटाने में मदद करता है, एसिडिटी और क्रेविंग कम करता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक है। महिलाओं के लिए भी यह खास फायदे देता है।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड27 Dec 2025, 02:50 PM IST
सौंफ के पानी से होते हैं कई फायदे
सौंफ के पानी से होते हैं कई फायदे

Saunf ka Paani: आजकल लोग सेहत को लेकर पहले से ज्यादा सजग हो गए हैं। ऐसे में लोग अब महंगे उपायों के बजाय आसान और घरेलू तरीकों से अपनी सेहत का ख्याल रखने लगे हैं। इसी कड़ी में सौंफ का पानी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो धीरे-धीरे लोगों की सुबह की आदत बनता जा रहा है। पहले जहां सौंफ सिर्फ खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाई जाती थी, अब वही सौंफ पानी बनकर सेहत का सुपरफूड मानी जा रही है।

सुबह खाली पेट सौंफ का पानी क्यों फायदेमंद है?

अगर आप रात को एक चम्मच सौंफ पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट उसका पानी पी लें, तो इसका असर पूरे दिन शरीर पर नजर आता है। यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त करता है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

पेट की परेशानियों से मिलती है राहत

सौंफ का पानी पेट के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। गैस, एसिडिटी, जलन और भारीपन जैसी दिक्कतों में यह काफी राहत देता है। जो लोग अक्सर अपच या पेट फूलने की समस्या से जूझते हैं, उनके लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।

वजन घटाने में करता है मदद

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सौंफ का पानी आपकी मदद कर सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। साथ ही यह बार-बार लगने वाली भूख को भी कंट्रोल करता है।

डाइजेशन और डिटॉक्स का पावरफुल कॉम्बो

सौंफ का पानी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। रोजाना इसका सेवन करने से पेट हल्का और शरीर एक्टिव महसूस करता है।

हार्मोन और पीरियड्स में भी फायदेमंद

महिलाओं के लिए सौंफ का पानी खास तौर पर फायदेमंद माना जाता है। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द, ऐंठन और सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही स्तनपान कराने वाली महिलाओं में दूध की मात्रा बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद

सौंफ में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। इससे दिल की सेहत बेहतर रहती है और हाई बीपी की समस्या में राहत मिल सकती है।

कैसे करें सौंफ के पानी का सही सेवन?

रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ भिगो दें। सुबह उठकर इसे छानकर खाली पेट पिएं। बेहतर असर के लिए रोजाना इसका सेवन करें, लेकिन किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSaunf Water Benefits: ब्लोटिंग, गैस और बढ़ता वजन? सौंफ का पानी बन सकता है रामबाण इलाज
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सSaunf Water Benefits: ब्लोटिंग, गैस और बढ़ता वजन? सौंफ का पानी बन सकता है रामबाण इलाज