
Filmfare Awards 2025 winners: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन शनिवार को अहमदाबाद में हुआ। इस चमकदार समारोह की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान और फिल्म निर्माता करण जौहर ने की। फिल्म ‘लापता लेडीज़’ ने इस साल के ज्यादातर पुरस्कार जीतकर बाजी मार ली।
कार्यक्रम में दिलीप कुमार, नूतन और मीना कुमारी की बेहतरीन फिल्मी विरासत को याद किया गया। वेटरन अभिनेत्री जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जबकि नई पीढ़ी के कलाकार नितांशी गोयल (लापता लेडीज़) और लक्ष्य (किल) को उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता/अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।
दिवंगत फिल्मकार श्याम बेनेगल को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मरणोपरांत प्रदान किया गया। रात में अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और मनीष पॉल ने धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देकर माहौल को और भी रंगीन बना दिया।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.