SA vs NZ Semi Final Match: 10 चौके-8 छक्के और फिन एलन का Beast Mode, इन 5 हीरोज के दम पर फाइनल में न्यूजीलैंड

SA vs NZ Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन की 100 रनों की पारी ने न्यूजीलैंड को टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में जीत दिलाई। उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाकर मैच का रुख बदल दिया…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड5 Mar 2026, 09:39 AM IST
इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
इन 5 खिलाड़ियों के दम पर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड

T20 World Cup Semifinal: क्रिकेट के मैदान पर बुधवार रात 'फिन एलन' नाम का ऐसा तूफान आया, जिसने दक्षिण अफ्रीका के फाइनल के सपने को तिनके की तरह उड़ा दिया। टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में फिन एलन ने महज 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्के जड़कर न केवल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया, बल्कि न्यूजीलैंड को शान से फाइनल की दहलीज पर खड़ा कर दिया।

फिन एलन और टिम साइफर्ट के बीच हुई 117 रनों की साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को टी-20 विश्वकप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 43 गेंदे शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। जहां उसका मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। फिन एलन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला। आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के 5 हीरो

1. फिन एलन (Fin Allen)

मैच के सबसे बड़े सितारे फिन एलन ही रहे। उन्होंने मात्र 33 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाकर इतिहास रच दिया। अपनी पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़कर उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। यह टी-20 विश्व कप नॉकआउट इतिहास का पहला शतक भी है।

2. टिम साइफर्ट (Tim Seifert)

भले ही सारा ध्यान एलन पर रहा, लेकिन साइफर्ट ने दूसरे छोर से नींव रखी। उन्होंने 33 गेंदों में 58 रनों की तेज तर्रार पारी खेली और पहले विकेट के लिए 117 रनों की विशाल साझेदारी कर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

यह भी पढ़ें | नीतीश का राज्यसभा के लिए नामांकन आज, क्या बेटे निशांत को मिलेगी बिहार की कमान?

3. कोल मैकॉन्ची (Cole McConchie)

गेंदबाजी में मैकॉन्ची ने दक्षिण अफ्रीका की कमर तोड़ दी। उन्होंने अपने एक ही ओवर (दूसरे ओवर) में क्विंटन डी कॉक और रायन रिकलटन को आउट कर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 12/2 कर दिया, जिससे वे अंत तक उबर नहीं पाए।

4. रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra)

रवींद्र ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। गेंदबाजी में उन्होंने एडेन मारक्रम और डेविड मिलर जैसे दो बड़े विकेट चटकाए, जिससे दक्षिण अफ्रीका का मध्यक्रम ढह गया। बाद में उन्होंने नाबाद 13 रन बनाकर जीत की औपचारिकता पूरी की।

यह भी पढ़ें | कहां अटकी PM किसान की 22वीं किस्त? पीएम मोदी इस दिन जारी कर सकते हैं ₹2,000

5. मैट हेनरी (Matt Henry)

न्यूजीलैंड की इस ऐतिहासिक जीत में अनुभवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने गेंदबाजी विभाग की कमान बखूबी संभाली। उन्होंने मैच के शुरुआती स्पेल से ही अपनी सटीक लाइन और लेंथ से दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को बांधे रखा और फिर 2 विकेट चटकाकर साउथ अफ्रीका को बड़े स्कोर की ओर बढ़ने से रोक दिया।

साउथ अफ्रीका की बल्लेाजी के बाद 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टीम साइफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इस दौरान फिन एलन ने न्यूजीलैंड का सबसे तेज अर्ध शतक बनाया। उन्होंने मात्र 19 गेंद पर अपना अर्ध शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाये।

यह भी पढ़ें | होली पर सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, PF पर सरकार देगी इतना ब्याज

हालांकि, 10वें ओवर की पहली गेंद पर कगिसो रबाड़ ने टिम साइफर्ट को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया। साइफर्ट ने 33 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 58 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस दौरान रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे। एलन का ये शतक पुरुष टी-20 विश्व कप इतिहास के नॉकआउट में पहला शतक है। पुरुष टी-20 इतिहास में यह संयुक्त तौर पर तीसरा सबसे तेज शतक भी है।

इससे पहले आज यहां मार्को यानसन (नाबाद 55) , डेवाल्स ब्रेविस (34) और ट्रिस्टन स्टब्स (29) शानदार बल्लेबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ विकेट पर169 रनों का स्कोर बनाया था। बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला ही उनपर भारी पड़ गया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 12 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये थे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सSA vs NZ Semi Final Match: 10 चौके-8 छक्के और फिन एलन का Beast Mode, इन 5 हीरोज के दम पर फाइनल में न्यूजीलैंड
More