Vande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को PM मोदी जल्द करेंगे रवाना, मिलेंगी ये सुविधाएं

Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेड को पीएम मोदी जल्द ही रवाना करने वाले हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड1 Jan 2026, 02:57 PM IST
Vande Bharat sleeper train
Vande Bharat sleeper train

First Vande Bharat Sleeper Train Launch Date: नए साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी जल्द ही देश की पहली वंदे भारत स्लीपर क्लास ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेड कोलकाता-गुवाहटी रूट पर चेलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा और असम के गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया हवाई यात्रा की मुकाबले में काफी कम होगा।

कब तक शुरू होगी ट्रेन?

उन्होंने बताया, ‘ये सेवाएं अगले 15-20 दिनों में संभवतः 18 या 19 जनवरी के आसपास प्रारंभ हो जाएंगी। हमने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है और सब कुछ स्पष्ट है। मैं अगले दो-तीन दिनों में तारीख की घोषणा करूंगा।’ वैष्णव ने बताया कि गुवाहाटी-हावड़ा का एयर टिकट लगभग 6,000 से 8,000 रुपये है। वहीं, इस ट्रेड के थर्ड एसी का किराया भोजन सहित लगभग 2,300 रुपये, सेकंड एसी का लगभग 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी का लगभग 3,600 रुपये होगा। ये किराए मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तय किए गए हैं।’

इन फीचर्स से लैस होगी ट्रेन

रेलमंत्री ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेड के फीचर्स के बारे में बताते हुए कहा कि इस ट्रेन में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, माडर्न सस्पेंशन सिस्टम, ऊर्जा बचाने वाली ट्रैक्शन टेक्नोलॉजी और ज्यादा एयरोडायनामिक डिजाइन दिया गया है। लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और भरोसेमंद बनाने के लिए यात्री सुविधाओं को भी अपग्रेड किया गया है।

यह भी पढ़ें | IREDA Q3 Business Update: लोन वितरण में 44% की तेजी, फिर भी शेयरों में गिरावट

मेहमाननवाजी का खासा ध्यान

उन्होंने आगे बताया कि ट्रेन में क्षेत्रीय मेहमाननवाजी का भी खास ध्यान रखा जाएगा। गुवाहाटी से चलने वाली ट्रेन में यात्रियों को असमिया व्यंजन परोसे जाएंगे, जबकि कोलकाता से रवाना होने वाली ट्रेन में बंगाली डिशेज का स्वाद मिलेगा। इससे सफर के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति का लुत्फ भी उठाया जा सकेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को PM मोदी जल्द करेंगे रवाना, मिलेंगी ये सुविधाएं
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सVande Bharat Sleeper: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर को PM मोदी जल्द करेंगे रवाना, मिलेंगी ये सुविधाएं