
Flipkart Job: वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने फेस्टिव सीजन में एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। कंपनी ने लाखों लोगों को रोजगार दिया। साल 2025 के फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी ने 4 लाख से अधिक मौसमी नौकरियां दी। इससे देशभर में लाखों परिवारों की आजीविका का सहारा मिला। इसी मजबूत वर्कफोर्स और टेक्नोलॉजी-संचालित लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के दम पर फ्लिपकार्ट ने अपने प्रतिष्ठित बिग बिलियन डेज सेल का सफल आयोजन किया। इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर्स की डिलीवरी की गई, जिसमें सेम-डे और नेक्स्ट-डे डिलीवरी में 44 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं आधी रात में ऑर्डर किए गए एक अप्लायंस को मात्र 15 मिनट में डिलीवर कर दिया गया। एक टीवी को डिलीवरी के मात्र 36 मिनट के भीतर इंस्टॉल कर दिया गया।
कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस साल के त्योहारी सीजन में टियर-2 और टियर-3 शहरों ने फ्लिपकार्ट की वृद्धि में अहम भूमिका निभाई। बिग बिलियन डेज (BBD) सेल के दौरान कुल ऑर्डरों में इन शहरों की हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक रही, जो उभरते भारतीय बाजारों में ऑनलाइन खरीदारी की बढ़ती प्रवृत्ति को दर्शाती है। इस पूरे फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट की सप्लाई चेन ने यह साबित किया कि टेक्नोलॉजी और लोगों को केंद्र में रखकर किस तरह भारत की त्योहारी तेजी को नई रफ्तार दी जा सकती है।
पीक डेज में फ्लिपकार्ट ने हर मिनट 5,000 से ज्यादा शिपमेंट मूव किए। टेक्नोलॉजी आधारित डिमांड सेंसिटिव सप्लाई चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर से यह संभव हुआ है। कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले ऑर्डर के दिन (सेम डे) और अगले दिन (नेक्स्ट डे) डिलीवरी में 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला। यह ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों और कंपनी की बढ़ती क्षमता को दिखाता है। एक दिन में 73 लाख से ज्यादा शिपमेंट यानी हर घंटे औसतन 3 लाख से ज्यादा शिपमेंट के साथ फ्लिपकार्ट नेटवर्क ने सटीक तरीके से काम किया।
फेस्टिव सीजन के दौरान फ्लिपकार्ट के ऑपरेशन को इंटेलीजेंट सप्लाई चेन से ताकत मिली, जिससे तेजी से और लगातार बड़ी संख्या सामान को पहुंचाना आासान हो गया। एआई-पावर्ड फोरकास्टिंग, एमएल आधारित प्लानिंग और रियल आइम कैपेसिटी ऑर्केस्ट्रेशन से ज्यादा मांग वाले समय में भी नेटवर्क मजबूत बना रहा। साथ ही ऑटोमेटेड इन्वेंटरी प्लेसमेंट और एआई आधारित आईडब्ल्यूआईटी (इंटर वेयरहाउस इन्वेंटरी ट्रांसफर) से स्टॉक की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिली।
फुलफिलमेंट सेंटर्स में एजीवी, रोबोटिक आर्म, क्रॉस बेल्ट सॉर्टर और सेंसर आधारित ट्रैकिंग से टर्नअराउंड टाइम को कम करने में मदद मिली। इसे एआई पावर्ड एक्स-रे फ्रॉड डिटेक्शन और एडवांस्ड जियोकोडिंग का भी समर्थन मिला, जिससे भारत के विविधतापूर्ण परिवेश में भी बेहतर एक्यूरेसी संभव हुई। एआई आधारित पैकेजिंग टूल्स से मैटेरियल ऑप्टिमाइज करने और कचरा कम करने में मदद मिली।
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस एवं री-कॉमर्स हेड हेमंत बद्री ने कहा कि फेस्टिवसीजन में हमारे विस्तार और बेहतर ऑपरेशन की असली परीक्षा होती है। इस दौरान हमारे सप्लाई चेन ने दिखा दिया कि जब लोगों, प्रक्रियाओं और टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर साथ लाया जाए, तो क्या परिणाम मिलता है। कुछ ही मिनट में बड़े अप्लायंस की डिलीवरी से लेकर देश के दूरदराज के क्षेत्रों में डिलीवरी की गई। हमें गर्व है कि हम सिर्फ पैकेज डिलीवर नहीं करते, बल्कि पूरे भारत में लाखों परिवारों के लिए भरोसा और उत्सव डिलीवर करते हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.