Weather Today: दिल्ली में ठिठुरने को हो जाएं तैयार! IMD ने कड़ाके की ठंड पड़ने की दी चेतवानी, जानिए अन्य राज्यों का हाल

उत्तर भारत में सर्दी का असर दिखने लगा है। पंजाब, हरियाणा, और दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने 16 राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान और गिर सकता है।

Manali Rastogi
पब्लिश्ड15 Dec 2025, 06:53 AM IST
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतवानी जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतवानी जारी, जानें अन्य राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मैदानी इलाकों में कोहरा और धुंध छाई हुई है, लेकिन दिसंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी भीषण ठंड पूरी तरह शुरू नहीं हुई है। पहाड़ी राज्यों में अब तक ताज़ी बर्फबारी नहीं हुई है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहा। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में जेट स्ट्रीम के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में तेज ठंड बढ़ सकती है।

दिल्ली से बिहार और राजस्थान से महाराष्ट्र तक सर्दी का असर दिखने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से घना स्मॉग छाया हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा है, लेकिन अगले तीन दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें | ₹100 से कम में खरीदने लायक हैं ये 3 स्टॉक्स, जानें एक्सपर्ट की राय

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में ठंड तेज हो गई है और अगले 24 घंटों में पारा और नीचे जाने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है, जबकि मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भी कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। सप्ताह के अंत तक पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है।

ध्रुवीय क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ और मैदानी इलाकों में तेज ठंड पड़ सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, पूरे देश में अगले एक हफ्ते तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें | दिल्ली-एनसीआर में छाई घने स्मॉग की चादर, गंभीर श्रेणी में बना हुआ है AQI

मौसम विभाग ने 16 राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में सबसे गंभीर ठंड की चेतावनी दी गई है, जहां अगले 24 से 36 घंटे तक हालात बने रह सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में भी घने कोहरे का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

अगले 24 घंटों में उत्तर भारत में ठंड के अनुकूल हालात बने रहेंगे। दिन में धूप निकलने से ठंड का असर थोड़ा कम महसूस होगा, लेकिन कई राज्यों में तापमान अब भी सामान्य से नीचे रहेगा।

यह भी पढ़ें | घरेलू शेयर बाजार पर आने वाले समय में दिखेगा महंगाई के आंकड़ों का असर

कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, केरल, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और त्रिपुरा में तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक नीचे है।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Today: दिल्ली में ठिठुरने को हो जाएं तैयार! IMD ने कड़ाके की ठंड पड़ने की दी चेतवानी, जानिए अन्य राज्यों का हाल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सWeather Today: दिल्ली में ठिठुरने को हो जाएं तैयार! IMD ने कड़ाके की ठंड पड़ने की दी चेतवानी, जानिए अन्य राज्यों का हाल