Food Delivery Graveyard Video: तुम भूतों से डर रहे हो ना? कब्रिस्तान के अंदर से महिला ने मंगवाया ऑर्डर, वीडियो वायरल

Delivery Boy Ghost Video: सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला कब्रिस्तान के अंदर ऑर्डर डिलीवरी करने को कहता है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Feb 2026, 01:07 PM IST
कब्रिस्तान के अंदर मंगवाया महिला ने ऑर्डर
कब्रिस्तान के अंदर मंगवाया महिला ने ऑर्डर

Delivery Boy Ghost Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। कुछ वीडियो स्क्रिप्‍टेड होते हैं, तो कुछ रियल होते हैं। आज हम आपके एक ऐसी ही वीडियो के बारे में बताने वाले हैं, जो इस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। वायरल वीडियो एक डिलीवरी बॉय का है। आइए जानते हैं वीडियो में क्या है।

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है। डिलीवरी बॉय अपना ऑर्डर लेकर डिलीवरी के लिए निकल जाता है। रात के अंधेरे में जब वो डिलीवरी वाली जगह पर पहुंचता है, तो उसे वहां एक कब्रिस्तान दिखता है। कब्रिस्तान को देखकर डिलीवरी बॉय घबरा जाता है और वो ऑर्डर वाले नंबर पर कॉल करता है।

यह भी पढ़ें | सोने-चांदी के भाव में उछाल के साथ-साथ ETF की कीमतों में भी उछाल, 9% चढ़ा भाव

डिलीवरी बॉय की घबराहट वीडियो में साफ दिख रही है। डिलीवरी बॉय का कॉल उठाने वाली महिला उससे बोलती है कि क्या उसे कब्रिस्तान दिख रहा है? डिलीवरी बॉय डरते हुए हां कहता है। इसके बाद महिला ने कहती है कि उसे कब्रिस्तान में ही ऑर्डर की डिलीवरी करनी है। डिलीवरी बॉय घबरा जाता है और वो कहता है कि मैंम आप बाहर आ जाइए। मैं अंदर नहीं आउंगा। डिलीवरी बॉय की बात सुनकर महिला कहती है कि वो पार्टी कर रही है। वो नहीं आ सकती है उसे ही अंदर आना होगा। महिला कहती है कि डरने की जरूरत नहीं है, अंदर आ जाओ। महिला की बात सुनकर डिलीवरी बॉय और परेशान हो जाता है।

'तुम भूत से डर रहे हो ना?'

उसके बाद डिलीवरी बॉय महिला को साफ कहता है कि ऑर्डर चाहिए, तो बाहर आ जाओ, मैं अंदर नहीं आ सकता हूं। मैं ऑर्डर कैंसिल कर दूंगा। डिलीवरी बॉय की बात सुनकर महिला उससे कहती है कि तुम भूतों से डर रहे हो ना। इतना सुनते ही डिलीवरी बॉय काफी डर जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि ये वीडियो सच है या स्क्रिप्‍टेड है,ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFood Delivery Graveyard Video: तुम भूतों से डर रहे हो ना? कब्रिस्तान के अंदर से महिला ने मंगवाया ऑर्डर, वीडियो वायरल
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFood Delivery Graveyard Video: तुम भूतों से डर रहे हो ना? कब्रिस्तान के अंदर से महिला ने मंगवाया ऑर्डर, वीडियो वायरल