Train Food Delivery: ट्रेन का सफर जितना लोगों को पसंद होता है, उतना ही ट्रेन के खाने को देखकर लोग नाक सिकोड़ते हैं। अगर आप भी लंबी ट्रेन जर्नी में जा रहे हैं और आपको ट्रेन का खाना नहीं खाना है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आप ट्रेन के अंदर अपनी सीट पर मनपसंद चीज (पिज्जा, बर्गर, केक, समोसा, खाने की थाली, नॉनवेज, वेज थाली, चाइनीज) मंगवाकर खा सकते हैं। सफर के दौरान रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे हर तरह के कदम उठा रहा है। यात्री सफर के दौरान बाहर से अपना मनपसंद फूड मंगवा सकते हैं। इसमें यात्रियों के पास दो ऑप्शन होते हैं।
- पहला भारतीय रेल के ऐप से आप अपना पसंदीदा खाना मंगवा सकते हैं।
- आप Swiggy और Zomato से भी चलती ट्रेन में अपना पसंदीदा खाना मंगवा सकते हैं।
हालांकि इसके लिए बस आपको चेक करना होगा कि आपकी जर्नी के किस स्टेशन पर खाना डिलीवर हो सकता है।
- ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल में Swiggy या Zomato ऐप खोलें।
- Food on Train या ट्रेन फूड डिलीवरी का विकल्प चुनें।
- अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें।
- ऐप आपके ट्रेन रूट पर उपलब्ध स्टेशनों और रेस्तरां की सूची दिखाएगा।
- अपनी पसंद का रेस्तरां और खाना चुनकर ऑर्डर करें।
- सीट नंबर और कोच की जानकारी जांच लें, ताकि डिलीवरी सही जगह हो सके।
- ऑनलाइन पेमेंट करें या जहां उपलब्ध हो, कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनें।
- ट्रेन के निर्धारित स्टेशन पर डिलीवरी पार्टनर आपकी सीट तक खाना पहुंचा देगा।
- ऑर्डर की स्थिति ऐप पर ट्रैक भी की जा सकती है।
इसके अलावा अगर आपको फूड जला हुआ या फिर ठंडा , कच्चा मिलता है, तो आप खाने की फोटो लेकर उसकी तुरंत शिकायत कर सकते हैं। अगर आप रिफंड की डिमांड करते हैं, तो आपकी शिकायत के अनुसार आपका रिफंड आपको मिल जाता है।