Indigo Flight Emergency Landing: हवा में बंद हो गया एक इंजन... आज क्रैश होते-होते बचा इंडिगो का विमान, जानिए पूरा मामला

IGI Airport Full Emergency: दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना से हड़कंप मच गया। इस वजह से एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड28 Mar 2026, 12:16 PM IST
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी फुल इमरजेंसी
दिल्ली एयरपोर्ट पर लगी फुल इमरजेंसी

IGI Airport Full Emergency: राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इंजन फेल होने की आशंका की वजह से एयरपोर्ट पर 'फुल इमरजेंसी' (Full Emergency) घोषित कर दी गई। राहत की बात ये रही कि इंडिगो के विमान की सेफ लैंडिंग हो गई और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विमान में थे 160 यात्री

इंडिगो के इस विमान में 160 यात्री सवार थे, अब तक मिली जानकारी के मुताबिक विमान का एक इंजन हवा में ही बंद हो गया था। इस वजह से फ्लाइट ने इमरजेंसी लैडिंग की कॉल की थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि 28 मार्च 2026 को विशाखापट्टनम से दिल्ली जाने वाली इंडिगो उड़ान 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला।

एहतियातन और मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, पायलटों ने प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और विमान की आवश्यक जांच और रखरखाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | इस छिपी हुई कमाई को न भूलें, वरना इनकम टैक्स विभाग ठोक देगा 200% जुर्माना

क्या है पूरा मामला?

इंडिगो का विमान विशाखापट्टनम दिल्ली आ रहा था, लेकिन अचानक फ्लाइट में टेक्निकल ग्लिच आने की कॉल आई। कॉल के बाद ही सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और रनवे नंबर 28 पर फुल इमरजेंसी लगा दी गई। इसके अलावा रनवे पर दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस तैनात कर दी गई, जिससे फ्लाइट की लैंडिंग के बाद हर तरह की स्थिति को संभाला जा सके। राहत की बात ये रही कि फ्लाइट सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को भी विमान से बाहर निकाल लिया गया है। विमान में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। इंडिगो बाद में इस मामले में एक रिपोर्ट पेश करेगा।

यह भी पढ़ें | आज शनिवार को बैंक खुलेंगे या नहीं? यहां देखिए RBI की छुट्टियों की पूरी List

कब लगती है फुल इमरजेंसी?

फुल इमरजेंसी एयरपोर्ट पर घोषित की जाने वाली एक ऐसी उच्च-स्तरीय सुरक्षा स्थिति है, जिसमें हवा में उड़ रहे किसी विमान में बड़ी तकनीकी खराबी (जैसे इंजन फेल होना, आग लगना या हाइड्रोलिक फेलियर) आने पर उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका होती है। इसे लागू करते ही एयरपोर्ट के रनवे पर दमकल की गाड़ियां, एम्बुलेंस और बचाव दलों को पहले से तैनात कर दिया जाता है, अन्य सभी उड़ानों को रोक दिया जाता है और प्रभावित विमान को प्राथमिकता के आधार पर लैंड कराया जाता है ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सIndigo Flight Emergency Landing: हवा में बंद हो गया एक इंजन... आज क्रैश होते-होते बचा इंडिगो का विमान, जानिए पूरा मामला
More