Proposal Video: पहले गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर भर दी मांग… देखें वायरल वीडियो

Proposal Viral Video: गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक लड़के ने फिल्मी अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और फिर सिंदूर व मंगलसूत्र के साथ शादी की परंपरा निभाई। क्रिसमस ट्री के सामने हुआ यह खास पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Priya Shandilya
अपडेटेड21 Dec 2025, 01:45 PM IST
पहले गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर भर दी मांग… देखें वायरल वीडियो
पहले गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर भर दी मांग… देखें वायरल वीडियो(X/Video grab)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह कोई आम वीडियो नहीं, बल्कि एक ऐसा खास पल है, जिसमें रोमांस और परंपरा का अनोखा मेल देखने को मिला। वीडियो गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल का है जहां लड़के ने फिल्मी अंदाज में लड़की को प्रपोज किया और फिर उसकी मांग भरी। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो पर कई यूजर्स कपल को बधाइयां देते भी नजर आ रहे हैं।

कैसे किया इजहार?

वीडियो में कपल एक बड़े, लाइट्स से सजे क्रिसमस ट्री के सामने खड़ा है। लड़के ने पहले रिंग निकालकर गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया और लड़की ने खुशी-खुशी “हां” कहा। इसके बाद लड़की भी घुटनों पर बैठ गई। तभी लड़के ने जेब से सिंदूर का डिब्बा निकाला और लड़की की मांग में भर दिया। साथ ही उसने मंगलसूत्र भी पहनाया।

फिल्मी अंदाज और लोगों की प्रतिक्रिया

पूरा सीन किसी फिल्मी कहानी जैसा लग रहा था। कपल के इस प्यारे प्रपोजल के बाद वहां मौजूद लोग मुस्कुराए, तालियां बजाईं और कपल ने गले लगकर इस पल को यादगार बना दिया। वेस्टर्न स्टाइल के प्रपोजल के बाद भारतीय परंपरा का टच लोगों को बेहद भाया और यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया।

टाइम्स स्क्वायर वाला प्रपोजल भी चर्चा में

कुछ हफ्ते पहले अमेरिका में रहने वाले भारतीय युवक पार्थ मणियार ने न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर अपनी गर्लफ्रेंड श्रेया सिंह को बॉलीवुड स्टाइल में प्रपोज किया था। उन्होंने बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस भी किया। यह ग्रैंड सरप्राइज देखकर श्रेया भावुक हो गईं और यह पल भी सोशल मीडिया पर जमकर सराहा गया।

चाहे गाजियाबाद का मॉल हो या न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर, प्यार जताने का अंदाज जब फिल्मी हो जाए तो सोशल मीडिया पर वायरल होना तय है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सProposal Video: पहले गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर भर दी मांग… देखें वायरल वीडियो
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सProposal Video: पहले गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, फिर भर दी मांग… देखें वायरल वीडियो