Fatty Liver Home Remedies: थैंक्स जिंजर! लिवर की फैटी चर्बी को पिघलाएगी अदरक की ये जादुई ड्रिंक

आज की जीवनशैली के कारण फैटी लिवर तेजी से फैल रहा है। अदरक का जूस लिवर की चर्बी को कम करने में मददगार है। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है और लिवर की सफाई करता है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 11:54 AM IST
अदरक घटाएगा आपके लिवर की चर्बी
अदरक घटाएगा आपके लिवर की चर्बी

Fatty Liver Treatment in Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फैटी लिवर जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है। जंक फूड और तनाव (टेंशन) ने लाखों लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। जंक फूड खाने से काफी लोगों के लिवर को चर्बी ने अपनी चपेट में ले लिया है। अगर आप का भी लीवर फैटी हो गया है, तो डरने की कोई बात नहीं है। आपकी रसोई में रखा अदरक आपकी इस समस्या का रामबाण इलाज साबित हो सकता है।

हालांकि इस बार अदरक को सिर्फ खान से फायदा नहीं होगा। फैटी लिवर को कम करने के लिए अदरक का एक जूस जरूरी होता है। अदरक के इस ड्रिंक से लिवर की जमा चर्बी को घटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें | गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए सुबह पिएं ये ड्रिंक, मलाइका अरोड़ा ने बताए फायदे

भारत में डायबिटीज और मोटापे के कारण ये समस्या काफी बढ़ गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, अदरक में मौजूद जिंजरोल और शोगॉल जैसे कंपाउंड्स एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं। इतना ही नहीं फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और सूजन कम करते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित अदरक सेवन से NAFLD रोगियों में लिवर एंजाइम्स ALT और AST के स्तर में कमी आई है। आइए जानते हैं कि अदरक की ये ड्रिंक कैसे बनानी है।

कैसे बनाए ये ड्रिंक?

घर पर ये ड्रिंक बनाना बेहद सरल है।

  • ताजा अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • पानी - 1 गिलास
  • नींबू - आधा (रस)
  • शहद - 1 चम्मच (स्वादानुसार)

विधि:

  • पानी को उबालें और कद्दूकस अदरक डालकर 5-10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
  • छान लें, ठंडा होने पर नींबू का रस और शहद मिलाएं।
  • सुबह खाली पेट पिएं।

अदरक लिवर को डिटॉक्स करने में माहिर है। ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, इंसुलिन रेसिस्टेंस घटाता है और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। आयुर्वेद में भी अदरक को 'महाऔषधि' कहा जाता है। सुबह खाली पेट अदरक वाली ड्रिंक पीने से लिवर की सफाई होती है, जिससे थकान, भूख न लगना और पेट फूलना जैसी समस्याएं दूर होती हैं।एक सरल अदरक ड्रिंक से लिवर की जमा चर्बी को घटाया जा सकता है।

(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFatty Liver Home Remedies: थैंक्स जिंजर! लिवर की फैटी चर्बी को पिघलाएगी अदरक की ये जादुई ड्रिंक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सFatty Liver Home Remedies: थैंक्स जिंजर! लिवर की फैटी चर्बी को पिघलाएगी अदरक की ये जादुई ड्रिंक