
Gmail Data Leak: हाल ही में एक साइबर सुरक्षा प्लेटफॉर्म ने एक बड़े डेटा लीक का खुलासा किया है, जिसमें लगभग 18.3 करोड़ ईमेल अकाउंट्स के साथ उनके पासवर्ड भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने यह दावा करते हुए इंटरनेट पर सनसनी फैला दी थी कि लगभग 3.5 टेराबाइट डेटा की चोरी हुई है। अब गूगल ने इस खबर को फर्जी बताते हुए कहा कि यह दावा पुराने चोरी हुए डेटा पर आधारित था। गूगल ने कहा कि जीमेल पूरी तरह से सुरक्षित है।
गूगल ने अपने बयान में कहा है कि डेटा चोरी होने की रिपोर्ट्स इंफोस्टीलर डेटाबेस की गलतफहमी पर आधारित है। सिक्योरिटी ब्रीच के कारण जीमेल के लाखों यूजर्स के प्रभावित होने की रिपोर्ट्स गलत हैं। जीमेल के डिफेंस मजबूत हैं। यूजर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं। गूगल ने बताया कि हैकर्स अक्सर पुराने या अनरिलेटिड ईमेल-पासवर्ड ऑनलाइन पोस्ट कर देते हैं, जिससे कंफ्यूजन होती है। कंपनी ने कहा कि वह नियमित तौर पर कार्रवाई करती रहती है और डेटा लीक होने की स्थिति में यूजर्स को पासवर्ड रिसेट कर अकाउंट को सिक्योर करने में मदद करती है।
जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 को HIBP ने Synthient Stealer Log Threat Data नाम का डेटासेट जोड़ा, जिसमें लगभग 18.3 करोड़ यूनिक ईमेल एड्रेस और उनके पासवर्ड शामिल हैं। ये डेटा Synthient LLC द्वारा इकट्ठा किया गया था और इसमें Gmail यूजर्स की बड़ी संख्या शामिल है। HIBP के फाउंडर का कहना है कि ये डेटा अलग-अलग डिवाइस में घुसे infostealer malware के जरिए चोरी किया गया है। इस तरह का मालवेयर न सिर्फ लॉगिन क्रेडेंशियल्स बल्कि ब्राउजर कुकीज और ऑथेंटिकेशन टोकन तक चुरा सकता है, जिससे हैकर्स बिना पासवर्ड के भी आपका अकाउंट एक्सेस कर सकते हैं।
आप बहुत ही आसानी से ये चेक सकते हैं कि आपका ईमेल लीक हुआ है या नहीं। इसके लिए https://haveibeenpwned.com/ पर जाना होगा। वहां अपना Gmail ID डालना होगा। अगर आपकी डिटेल्स लीक हुई हैं, तो वेबसाइट आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपने अकाउंट को ऑनलाइन सुरक्षित रखने के लिए मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें। गूगल ने भी अपने यूजर्स को 2-स्टेप वेरिफिकेसन मोड ऑन करने की सलाह दी है। इसका फायदा यह होता है कि पासवर्ड लीक होने की स्थिति में भी हैकर्स आपके अकाउंट तक नहीं पहुंच सकते हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.