सावधान! 14.9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा में सेंध; Gmail से Facebook और Instagram से Netflix के पासवर्ड लीक

14 करोड़ से ज्‍यादा यूजरनेम और पासवर्ड लीक हो गए हैं। इसमें जीमेल से लेकर फेसबुक और इंस्‍टाग्राम से लेकर नेटफ्लिक्‍स चलाने वालों की जानकारी शामिल है। यह काम किसी हैकर ने नहीं, बल्कि एक साइबर सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने इन यूजरनेम और पासवर्ड को इंटरनेट पर बिना सिक्‍योरिटी या एन्‍क्र‍िप्‍शन के ढूंढा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड25 Jan 2026, 01:05 PM IST
दुनियाभर के करोड़ों लोगों का डेटा लीक हो गया है।
दुनियाभर के करोड़ों लोगों का डेटा लीक हो गया है। (Livemint)

अगर आप जीमेल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम आदि का यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में 14.9 करोड़ से ज्यादा यूनिक आईडी लॉगइन और पासवर्ड लीक हो गए हैं। यह काम किसी हैकर ने नहीं किया, बल्कि एक साइबर सिक्‍योरिटी रिसर्चर ने इन यूजरनेम और पासवर्ड को इंटरनेट पर बिना सिक्‍योरिटी या एन्‍क्र‍िप्‍शन के ढूंढा है। बताया जाता है कि कुल 96 जीबी डेटा को कोई भी आसानी से देख सकता था। रिसर्चर जेरेमिया फाउलर ने इसका पता लगाया है। इस रिपोर्ट को 'एक्सप्रेसवीपीएन' ने पब्लिश किया है।

ऐसे में अगर आप भी जीमेल, फेसबुक, इंस्‍टाग्राम और नेटफ्लिक्‍स आदि ऐप्‍स चलाते हैं तो फौरन जरूरी काम कर लें। वरना आप भी सेंधमारी का शिकार हो सकते हैं। इस लीक में स्ट्रीमिंग ऐप्स और एंटरटेनमेंट ऐप्स के नाम भी शामिल है, जिसमें Netflix, HBO Max, Disney Plus, and Roblox के नाम शामिल हैं।

क‍ितना डेटा हुआ लीक?

रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 4.8 करोड़ GMail अकाउंट, 40 लाख याहू, 15 लाख आउटलुक की लॉगइन डिटेल लीक हुई है। फेसबुक की 1.7 करोड़, Instagram के 65 लाख, TikTok के करीब 8 लाख अकाउंट का डेटा लीक हुआ है। नेटफ्लिक्‍स के 42 लाख अकाउंट की जानकारी लीक हुई है। 34 लाख Netflix अकाउंट के लॉगइन और पासवर्ड लीक हुए हैं। इसमें डिज्नी प्लस समेत और नाम शामिल हैं। कई देशों के सरकारी लॉगइन डेटा की जानकारी भी लीक की गई है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका में बर्फीले तूफान से हाहाकार, बिजली गुल, 13000 फ्लाइट्स कैंसिल

डेटा कैसे हुआ लीक?

फाउलर ने कहा है कि यह डेटाबेस इन्फोस्टेलर नाम के मैलवेयर ने क्रिएट किया है, जो एक तरह का खतरनाक सॉफ्टवेयर है। इसको ऐसे डिजाइन किया गया है, जिससे यह चुपचाप तरीके से डिवाइस को नुकसान पहुंचाते हैं और लॉगइन और डिटेल्स की चोरी करते हैं। फाउलर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि जब भी डेटा कलेक्ट या चोरी किया जाता है तो उसको कहीं स्टोर करना होता है। ऐसे क्लाउड पर डेटा स्टोर करना सबसे बेस्ट माना जाता है। इस खोज से पता चलता है कि साइबर हैकर्स का भी डेटा चोरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका की मध्यस्तता में खत्म हुई रूस-यूक्रेन की शांति वार्ता, क्या निकला कोई हल

यूजरनेम-पासवर्ड को कैसे करें सेफ

1. अपने फोन या अन्‍य डिवाइस जहां ईमेल हैं, उसे स्‍कैन करें। मैलवेयर से स्‍कैन करके आप अपनी ड‍िवाइस को सुरक्ष‍ित बनाएं।

2. अपने फोन में टू फैक्‍टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को चालू करें। आप पासवर्ड या बायोमेट्र‍िक्‍स जोड़कर इसे चालू कर सकते हैं।

3. जीमेल, इंस्‍टाग्राम, नेटफ्लिक्‍स जैसे ऐप्‍स के लिए अलग-अलग पासवर्ड इस्‍तेमाल करें और उन्‍हें बदलते रहें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्ससावधान! 14.9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा में सेंध; Gmail से Facebook और Instagram से Netflix के पासवर्ड लीक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्ससावधान! 14.9 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डेटा में सेंध; Gmail से Facebook और Instagram से Netflix के पासवर्ड लीक