Google Pixel Emergency Update: अगर आप भी गूगल के Pixel 8, Pixel 9 और Pixel 10 सीरीज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके फोन में अचानक इमरजेंसी अपडेट आया होगा। कंपनी ये अपडेट आपके लिए ही लेकर आई है। यूएस और यूके के कुछ यूजर्स को OTA (Over-the-Air) नोटिफिकेशन मिलना शुरू हो गया है।
साल के अंत में क्यों आया ये अपडेट?
दिसंबर में आए नए पैच के बाद काफी यूजर्स की शिकायत थी कि नए पैच के बाद उनके मोबाइल की बैटरी जल्दी गिर रही है। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने दावा कि उनका टन स्क्रीन भी सही से काम नहीं कर रहा है। यूजर्स के इस परेशानी को देखते हुए कंपनी ने दिसंबर में ही साल खत्म होने से पहले इमरजेंसी अपडेट डिवाइसों में भेज दिया है।
कितना बड़ा है ये अपडेट?
कंपनी ने सभी यूजर्स का ध्यान रखते हुए महज 25 MB का अपडेट जारी किया है। माना जा रहा है कि ये अपडेट यूजर्स की समस्या को हल करने के लिए है। इस अपडेट से कोई फीचर्स जुड़ने की संभावना कम है। कुल मिलाकर, ये दिसंबर 2025 का अपडेट गूगल पिक्सल फोन के लिए एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण अपडेट है। अगर आप गूगल पिक्सल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस अपडेट को जल्दी से इंस्टॉल करना फायदेमंद रहेगा, क्योंकि यह आपके फोन की बैटरी लाइफ और टच रिस्पॉन्सिवनेस को बेहतर बना सकता है।
मैन्युअल तरीके से अपडेट चेक करने का तरीका
- अपने डिवाइस का Settings ऐप खोलें
- System पर जाएं
- Software Update पर टैप करें
- स्क्रीन पर दिखाए गए निर्देशों का पालन करें
बता दें कि गूगल ने अभी तक इस बिल्ड के लिए फैक्ट्री इमेज या OTA फाइलें जारी नहीं की हैं और कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक चेंजलॉग भी साझा नहीं किया गया है। इस समय तक गूगल के Pixel फर्मवेयर डाउनलोड पेज पर केवल दिसंबर का मूल अपडेट ही दिख रहा है। पुराने Pixel मॉडल्स जैसे Pixel 6 और Pixel 7 सीरीज़ के लिए उपलब्धता की जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं है।