
Govardhan Puja 2025 Muhurat: दिवाली के अगले दिन देशभर में गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार गोवर्धन पूजा के तारीख को लेकर लोग काफी कन्फ्यूज हैं। दरअसल इस बार दो दिन दीवाली पड़ने की वजह से गोवर्धन पूजा की तारीख को लेकर काफी लोगों के मन में सवाल है कि पूजा आज करनी है या कल। अगर आप भी इस सवाल का जवाब खोज रहे हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिरकार गोवर्धन पूजा कब है।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को देशभर में गोवर्धन पूजा होती है। इस साल ये पूजा 22 अक्तूबर को होगी। अगर शुभ मुहूर्त की बात करें, तो गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6.30 से 8.47 तक है। उसके बाद शाम को 3.36 मिनट से 5.52 मिनट तक है।
गोवर्धन पूजा के दिन सुबह स्नान करके शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का स्वरूप बनाएं और उसके चारों तरफ दीपक भी जलाएं। उसके बाद वहां पर अन्नकूट (56 भोग) का प्रसाद रखकर उनकी पूजा करें। पूजा के दौरान गोवर्धन महाराज की कथा भी पढ़ें। पूजा संपूर्ण होने के बाद प्रसाद ग्रहण करें। माना जाता है कि इस गाय की सेवा करने से काफी अधिक पुण्य मिलता है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.