
Indian Government Action Against Online Obscenity: ऑनलाइन बढ़ रही अश्लीलता पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार कई कदम उठा चुकी है। हालांकि उसके बाद भी पायल गेमिंग और 19 मिनट जैसे वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने आज एक बड़ा कदम उठाते हुए ग्रोक यानी एक्स को लेटर लिखकर फटकार लगाई है।
केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को पत्र लिखकर उसके एआई टूल Grok और xAI की अन्य सेवाओं के दुरुपयोग पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार ने कहा है कि इन एआई-आधारित सेवाओं के जरिए अश्लील, नग्न, अभद्र और यौन रूप से स्पष्ट सामग्री को बनाया जा रहा और उन्हें शेयर भी किया जा रहा है। मंत्रालय ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह तुरंत ऐसे कंटेंट को हटाने की कार्रवाई करे और इस संबंध में विस्तार से रिपोर्ट पेश करे। लेटर में ये भी कहा गया कि ये कार्रवाई आईटी नियम, 2021 में निर्धारित समयसीमा के भीतर सख्ती से सुनिश्चित की जाए, ताकि साक्ष्यों के साथ किसी भी तरह से छेड़छाड़ न हो।
सरकार ने चेतावनी दी है कि यदि आदेशों का पालन नहीं किया गया तो आईटी एक्ट और आपराधिक कानूनों के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। आदेश के मुताबिक, ऐसी स्थिति में कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, आईटी नियमों, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और अन्य लागू कानूनों के तहत की जाएगी।
बता दें कि शिवसेना (उबाठा) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आज ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के एआई ऐप्स में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराने के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद ही आज केंद्र सरकार ने एक्स को अल्टीमेटम दे दिया है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.