10 Minute Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का खेल खत्म, केंद्र सरकार ने लगाया जेप्टो-स्विगी- ब्लिंकिट की सर्विस पर ब्रेक

10 Minute Delivery: केंद्र सरकार ने 10 मिनट की क्विक डिलीवरी सर्विस पर रोक लगा दी है। जेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगी जैसी कंपनियाँ अब इतनी जल्दी डिलीवरी नहीं कर पाएंगी। श्रम मंत्री ने कहा कि ऐप्स को इतनी तेजी से डिलीवरी की इजाज़त नहीं होगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड13 Jan 2026, 02:40 PM IST
10 मिनट डिलिवरी होगी बंद
10 मिनट डिलिवरी होगी बंद

10 Minute Delivery: केंद्र सरकार ने आखिरकार क्विक डिलीवरी (10 मिनट) वाली सर्विस पर रोक लगा दी है। इसका मतलब यह है कि जेप्टो, ब्लिंकिट और स्विगी जैसी कंपनियां अब 10 मिनट में डिलीवरी नहीं कर पाएंगी। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने साफ कहा है कि ऐप्स को इतनी जल्दी डिलीवरी करने की इजाजत नहीं होगी।

सूत्रों के मुताबिक, सरकार के फैसले के बाद ब्लिंकिट अपनी 10 मिनट वाली सर्विस बंद करने जा रहा है। सरकार का कहना है कि ये फैसला उन्होंने गिग वर्कर्स की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। हाल ही में लेबर मिनिस्ट्री ने ब्लिंकिट, जोमैटो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों के साथ अहम बैठक की, जहां टाइम लिमिट की खतरनाक समस्याओं पर खुलकर बात हुई।

यह भी पढ़ें | Cross-Border Payments: दुनिया भर में तेजी से फैल रहा UPI का नेटवर्क

जिंदगी से समझौता मंजूर नहीं

इस बैठक में साफ हुआ कि 10 मिनट की समय सीमा डिलीवरी वालों पर भारी दबाव डालती है। वे जल्दबाजी में गाड़ी तेज चलाते हैं, सिग्नल तोड़ते हैं और खतरे में पड़ जाते हैं। मंत्री मनसुख मांडविया ने फर्मों को नसीहत दी है कि कस्टमर्स को फटाफट सर्विस पसंद है, मगर वर्कर्स की जिंदगी से समझौता मंजूर नहीं है।

यह भी पढ़ें | कैसी है राजकोट की पिच? Ind vs NZ की सीरीज जीतने उतरेगी भारतीय टीम, पढ़िए रिपोर्ट

बता दें कि पिछले दिनों गिग वर्कर्स के मुद्दे काफी सुर्खियों में रहे। कभी हड़तालें, कभी हादसे और ऊपर से कंपनियों के जबरदस्ती के टारगेट, इन सबने माहौल गरमा दिया है। संसद के विंटर सेशन में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इस पर जोरदार आवाज उठाई। उन्होंने साफ कहा कि देश के करोड़ों गिग वर्कर्स तपती धूप, मूसलाधार बारिश और सर्द हवाओं में काम करते हैं। इसके बावजूद उन पर लगातार दबाव बनाया जाता है कि हर हाल में डिलीवरी पूरी करनी है।

वहीं सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो ‘ब्लिंकइट’ के डिलीवरी बॉय की तरह के कपड़े पहने और ऑर्डर डिलिवर करते हुए दिख रहे हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स10 Minute Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का खेल खत्म, केंद्र सरकार ने लगाया जेप्टो-स्विगी- ब्लिंकिट की सर्विस पर ब्रेक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्स10 Minute Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का खेल खत्म, केंद्र सरकार ने लगाया जेप्टो-स्विगी- ब्लिंकिट की सर्विस पर ब्रेक