GRAP 3 Restrictions: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में लगातार सुधार आ रहा है। आज (2 जनवरी 2025) शाम 4 बजे AQI 236 हो गया। हवा की गुणवत्ता में आई इस गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management- CAQM) की GRAP उप-समिति ने बड़ा फैसला लिया है। समिति ने पूरे दिल्ली- NCR में तत्काल प्रभाव से GRAP के स्टेज-III के तहत लागू सभी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। हांलांकि, GRAP के स्टेज-I और स्टेज-II के तहत लगी पाबंदियां NCR में पहले की तरह लागू रहेंगी। बता दें कि ग्रैप -3 तब लागू किया जाता है, जब एक्यूआई 401 से 450 के बीच पहुंच जाता है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहर में जैसे-जैसे तापमान गिरता गया, हवा की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 386 रहा। हालांकि, घने कोहरे और धुंध के कारण शहर के कई हिस्सों में विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे रोज़मर्रा के काम प्रभावित हुए और एयरलाइंस को एडवाइजरी भी जारी करनी पड़ी।
जानिए GRAP के अलग-अलग स्टेज
दिल्ली-एनसीआर में खुले में कचरा अब भी नहीं जलाया जा सकेगा। इमरजेंसी की स्थिति में डीजल वाले जेनेरेटर चलाए जा सकेंगे। ग्रैप का पहला चरण AQI 201 से 300 तक रहता है। दूसरा चरण AQI 301 से 400 तक रहता है। फिर तीसरा चरण AQI 401 से 450 तक रहता है। अगर AQI 450 से ज्यादा हो गया तो ग्रैप-4 लागू हो जाता है। जब तक सरकारी आदेश नहीं आता है, तब तक इसे लागू नहीं किया जाता है। इसके तहत कई तरह के प्रतिबंध होते हैं।
अब क्या-क्या खुल गया?
स्कूलों में फिजिकल क्लास
छोटे बच्चों (5वीं कक्षा तक) के लिए जो स्कूल बंद थे या हाइब्रिड मोड पर चल रहे थे, वे अब पूरी तरह से खुल सकेंगे। अभिभावकों और बच्चों के लिए यह सबसे बड़ी राहत है।
निर्माण कार्यों पर से रोक हटी
गैर-जरूरी निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी पाबंदी हटा ली गई है। अब हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और दूसरे निजी निर्माण कार्य फिर से शुरू किए जा सकेंगे।
दफ्तरों में 100% हाजिरी
सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सलाह को वापस ले लिया गया है। अब दफ्तर अपनी पूरी क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।