GT vs KKR Match Analysis: कौन जीतेगा मैच? गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट से वेदर अपडेट तक

Narendra Modi Stadium Pitch Report: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस और केकेआर के बीच मुकाबला आज रात होगा। दोनों टीम के बीच होने वाले इस मैच से पहले जानिए कैसा है गुजरात और कोलकाता का हेड टू हेड समीकरण

Anuj Shrivastava
अपडेटेड17 Apr 2026, 06:35 PM IST
GT vs KKR मैच की पिच रिपोर्ट
GT vs KKR मैच की पिच रिपोर्ट

GT vs KKR Match Analysis Prediction: आईपीएल के 19वें सीजन में आज रात गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होने जा रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच के लिए दोनों ही टीम तैयार हैं। बता दें कि मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले 7:00 बजे टॉस होगा। उसके बाद ही फैसला होगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

गुजरात बनाम कोलकाता में कौन किस पर भारी?

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस महामुकाबले में अगर हेड टू हेड देखें, तो अब तक दोनों टीमों ने 5 मुकाबले खेले हैं। इन 5 मुकाबले में गुजरात ने 3 में जीत दर्ज की है जबकि केकेआर सिर्फ 1 मैच में जीत पाई है। ऐसे में हेड टू हेड में गुजरात का पलड़ा भारी लग रहा है।

केकेआर को गेंदबाजों पर है भरोसा

गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि इस आईपीएल सत्र में शुरुआती झटकों के बाद पटरी पर लौटी उनकी टीम शुक्रवार को यहां मुश्किलों से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ लगातार तीसरी जीत के लिए अपने तेज गेंदबाजों पर भरोसा कर रही है।गुजरात टाइटंस की शुरुआत खराब रही और उसने पहले दो मैच गंवा दिए। लेकिन उसके बाद लगातार दो जीत के साथ लय हासिल कर ली है और अब उसकी निगाहें केकेआर के खिलाफ तीसरी जीत पर लगी हैं। केकेआर चार हार के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है।

यह भी पढ़ें | कौन हैं जर्मन मॉडल लिज लैज? कोहली ने लाइक की इंस्टाग्राम पर तस्वीर, मचा हंगामा

कैसी है अहमदाबाद की पिच रिपोर्ट ?

गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर पिच रिपोर्ट की बात करें, तो अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों की मददगार मानी जाती है। अहमदाबाद में काली मिट्टी की पिच है, जिसपर बल्लेबाजों का काफी फायदा मिलता है। वहीं गेंदबाजों को थोड़ा संभलकर गेंदबाजी करनी होगी। वहीं अगर मौसम की बात करें, तो आज बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें | भारत की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट, जानिए क्यों

गुजरात की तरफ से खेलेंगे कॉनर

गुजरात टाइटंस ने दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को आईपीएल 2026 के बाकी मैचों के लिए साइन कर लिया है। वो उंगली की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए टॉम बैंटन की जगह लेंगे।

24 साल के एस्टरहुइजन ने पिछले महीने न्यूजीलैंड में हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्होंने अपने हुनर का जबरदस्त प्रदर्शन किया था। एस्टरहुइजन एसए20 लीग में एमआई केप टाउन और हाल ही में प्रिटोरिया कैपिटल्स की ओर से भी खेल चुके हैं। वह 75 लाख रुपये की अपनी बेस प्राइस पर गुजरात टाइटंस से जुड़ेंगे और जोस बटलर के लिए एक बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें | अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, जानें उनकी नेटवर्थ

गुजरात टाइटंस vs केकेआर की संभावित प्लेइंग-11:

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।

केकेआर: फिन एलेन, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सGT vs KKR Match Analysis: कौन जीतेगा मैच? गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला आज, जानिए पिच रिपोर्ट से वेदर अपडेट तक
More