GT vs MI Head to Head Record: कौन जीतेगा आज का मैच? गुजरात-मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर वेदर तक

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आज अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मैच होगा। पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है और तेज गर्मी के कारण टॉस जीतने वाली टीम गेंदबाजी कर सकती है। आइए जानते हैं दोनों टीम की संभावित प्लेइंग-11

Anuj Shrivastava
अपडेटेड20 Apr 2026, 04:00 PM IST
GT vs MI का हेड टू हेड
GT vs MI का हेड टू हेड(PTI)

Gujarat Titans vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला बेहद ही खास होने वाला है। आज गुजरात टाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शाम को भिड़ने वाले हैं। मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होगा, लेकिन मैच से आधे घंटे पहले टॉस होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान ही फैसला करेगा कि कौन सी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

IPL के PointTable में कहां हैं दोनों टीम?

पिछले कुछ सप्ताह में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन बिल्कुल विपरीत रहा है। गुजरात टाइटंस ने अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद उसने लगातार तीन मैच जीत कर लय हासिल कर ली है और वह तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है। इसके बिल्कुल विपरीत मुंबई ने अपने पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की, लेकिन उसके बाद से उसका प्रदर्शन खराब होता चला गया है। उसे लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी हार का अंतर बहुत बड़ा रहा है, जिससे वह नौवें स्थान पर खिसक गया है।

यह भी पढ़ें | क्या है पीएम यशस्वी योजना? किसे मिलता है फायदा, यहां जानिए पूरी डिटेल

गुजरात VS मुंबई का हेड टू हेड

टीमखेले गए मैचजीते गए मैचघरेलू मैदान (अहमदाबाद) पर जीत
गुजरात टाइटन्स (GT)854 (सभी)
मुंबई इंडियंस (MI)830

कैसी है अहमदाबाद की पिच?

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस का मैच आज अहमदाबाद स्टेडियम में होने जा रहा है। मैच की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है। वहीं आज तेज गर्मी की वजह से ओस का असर दिख सकता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। वहीं अगर मौसम की बात करें, तो आज अहमदाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मैच के वक्त तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें | लेंसकार्ट एंप्लॉयीज को तिलक लगा गईं ये मुस्लिम महिला, हिंदुओं से की खास अपील

मुंबई पर जीत का दबाव

पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई पर खराब प्रदर्शन के कारण काफी दबाव है और उसे अगर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो अब हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। उसकी टीम पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इसके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाजों के अनियमित प्रदर्शन और गेंदबाजी आक्रमण में धार की कमी ने उसे बुरी तरह प्रभावित किया है।

GT vs MI दोनों टीमों के संभावित प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, अशोक शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर.

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सGT vs MI Head to Head Record: कौन जीतेगा आज का मैच? गुजरात-मुंबई में होगी टक्कर, जानिए पिच रिपोर्ट से लेकर वेदर तक
More