Gupt Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat: कितने बजे करें घट स्थापना? आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानिए पूरा विधि

Gupt Navratri 2026: गुप्त नवरात्रि 2026 का आरंभ आज से हो रहा है। ये नवरात्रि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। इसमें नौ दिन तक 9 देवियों की पूजा होती है। आइए जानते हैं घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड19 Jan 2026, 08:21 AM IST
आज से शुरू हो गई गुप्त नवरात्रि
आज से शुरू हो गई गुप्त नवरात्रि

Gupt navratri 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। साल में चार बार आने वाली नवरात्रि में एक नवरात्रि गुप्त भी होती है। आज माघ की नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। 9 दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में 9 देवियों की पूजा होती है। अगर आप भी इस नवरात्रि घट स्थापना करने जा रहे हैं, तो उसका शुभ मुहूर्त जान लीजिए।

घट स्थापना (कलश स्थापना) शुभ मुहूर्त

विवरणसमय
घट स्थापना तिथि19 जनवरी 2026
शुभ मुहूर्तसुबह 07:14 मिनट से 10:46 मिनट तक

कलश स्थापना की पूजा विधि

नवरात्रि में कलश स्थापना की पूजा विधि बेहद खास होती है। सबसे पहले घर या मंदिर के उस स्थान को साफ-सुथरा कर लिया जाता है जहाँ पूजा करनी है। फिर एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उस पर मिट्टी का पात्र रखा जाता है। इसमें जौ या गेहूं के बीज बोए जाते हैं, जो पूरे नवरात्रि के दौरान बढ़ते हैं और शुभता का प्रतीक माने जाते हैं। इसके बाद जल से भरा हुआ कलश रखा जाता है, जिसमें आम या अशोक के पत्ते लगाए जाते हैं और ऊपर नारियल रखा जाता है। कलश पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाकर उसे लाल कपड़े से सजाया जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त

मुहूर्त / योगसमयावधि
ब्रह्म मुहूर्तसुबह 05:27 मिनट – 06:21 मिनट
अभिजीत मुहूर्तदोपहर 12:11 मिनट – 12:53 मिनट
विजय मुहूर्तदोपहर 02:18 मिनट – 03:00 बजे
सर्वार्थ सिद्धि योगसुबह 11:52 मिनट – शाम 07:14 मिनट (20 जनवरी)

नौ दिनोंं में किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा?

दिनदेवी का नामस्वरूप
दिन 1शैलपुत्रीपर्वतराज हिमालय की पुत्री
दिन 2ब्रह्मचारिणीतपस्विनी रूप
दिन 3चंद्रघंटाशांति और समृद्धि की देवी
दिन 4कूष्मांडासृष्टि की जननी
दिन 5स्कंदमाताकार्तिकेय की माता
दिन 6कात्यायनीशक्ति का योद्धा रूप
दिन 7कालरात्रिअंधकार का नाश करने वाली
दिन 8महागौरीशुद्धता और सौंदर्य की देवी
दिन 9सिद्धिदात्रीसिद्धियों की

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGupt Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat: कितने बजे करें घट स्थापना? आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानिए पूरा विधि
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGupt Navratri 2026 Ghatasthapana Muhurat: कितने बजे करें घट स्थापना? आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, जानिए पूरा विधि