Guru Gobind Singh Jayanti wishes in hindi: सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती हर साल पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस बार यह पावन पर्व 27 दिसंबर 2025 को मनाया जा रहा है। यह दिन सिर्फ एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि साहस, बलिदान और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।
गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन संदेश
गुरु गोविंद सिंह जी ने अपना पूरा जीवन समाज, मानवता और धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने वर्ष 1699 में खालसा पंथ की स्थापना कर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि सत्य, निडरता और सेवा के रास्ते पर चलना ही सच्चा धर्म है।
देशभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल
गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों में कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आशीर्वाद लेते हैं। पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
अपनों को भेजें शुभकामनाएं
इस पावन अवसर पर लोग अपने परिवार और मित्रों को खास संदेश भेजते हैं। इन संदेशों में साहस, भक्ति, सेवा और मानवता की भावना झलकती है। आप भी अपने प्रियजनों को गुरु गोविंद सिंह जयंती के खास संदेश भेजकर इस दिन को और खास बना सकते हैं।
- साहस, धर्म और न्याय की राह पर चलें। गुरु गोविंद सिंह की जयंती पर उनके किए गए कामों को याद करें… गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
2. चिड़ियां ते में बाज तुदाऊं, गिद्दरां तो मैं शेर बनाऊं, सवा लाख से एक लड़ौं, तबे गोबिंद सिंह नाम कहौं… गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
3. लख-लख बधाई आपको, गुरु गोविंद सिंह का आशीर्वाद मिले आपको!! खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा, दीए का बाती संग रिश्ता जैसे!! हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025
4. सिख धर्म के दसवें गुरु की शिक्षाएं हमें साहस, धर्म और कर्तव्य का मार्ग दिखाती रहें। गुरु गोविंद सिंह के पद चिन्हों पर आगे बढ़ाती रहे… गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
5. धर्म की रक्षा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा हमें हमेशा मिलती रहे। उनकी शिक्षाओं से जीवन में साहस और आदर्शों का प्रकाश हमेशा फैलता रहे… गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
6. आशीर्वाद मिले गुरु का, जिंदगी बने निराली, गुरु गोबिंद सिंह की कृपा हो, हर घर में छाए खुशहाली… हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025
7. वीरता और ज्ञान हमेशा हमें धर्म की ओर प्रेरित करे। साहस और शिक्षाओं से हमारा जीवन सदैव समृद्ध और धर्मपूर्ण बना रहे… गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
8. उनकी सीख हमें हमेशा ईमानदारी, साहस और न्याय का मार्ग दिखाती रहे। उनके आदर्श और प्रेरणा हमारे जीवन में हमेशा रोशनी की तरह चमकाते रहे… गुरु गोविंद सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
9. तेरे दिखाए गए राह पर चलती है हमारी जिंदगी, जब भी आए कोई मुश्किल, तू ही दिखाए हमें मंजिल, अपने दिए गए वचनों से राह बनाता है आसान, तभी कहलाता है सबसे महान... हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025
10. वाहे गुरु! आशीष सदा रहे तेरी, तेरी दया पर चलती जिंदगी मेरी!! जब भी आए कोई मुश्किल, तू ही दिखाए मुझको मंजिल… हैप्पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2025