Google 27th Birthday: 27 साल का हुआ गूगल, जानिए कैसे एक कॉलेज प्रोजेक्ट बनी ग्लोबल कंपनी, यहां पढ़िए पूरा सफर

Google Birthday News: आज गूगल का 27वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। ये सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड27 Sep 2025, 10:15 AM IST
गूगल मना रहा आज 27वां बर्थडे
गूगल मना रहा आज 27वां बर्थडे

Google Birthday News: बर्थडे हर किसी के लिए खास होता है। आज उसका जन्मदिन है, जिसकी वजह से सेकेंडों में हमें हर सवाल का जवाब मिल जाता है। आज सबसे पसंदीदा सर्च इंजन गूगल का 27वां जन्मदिन है। आइए जानते हैं कैसे गूगल ने हमारी लाइफ को आसान बना दिया।

गूगल ने बनाई हमारी लाइफ आसान

गूगल ने हमारी जिंदगी को बेहद आरामदायक बना दिया है। यहां हर सवाल का जवाब मिल जाता है। बच्चे के पैदा होने से बुजुर्ग के अंतिम संस्कार तक की जानकारी यहां मिल जाती है। रास्ता ढूंढना हो तो Google Maps साथ है, ईमेल से लेकर क्लाउड स्टोरेज तक Gmail और Google Drive ने कामकाज को डिजिटल बना दिया है।

यह भी पढ़ें | PPF, SCSS, SSY की बदल जाएंगी ब्याज दरें? जानिए फायदा होगा या नुकसान

इतना ही नहीं Google Translate ने भाषा की सीमाएं मिटा दीं। Google Assistant जैसे फीचर्स ने तो हमारी लाइफ को ही स्मार्ट बना दिया। कुल मिलाकर, ये कहना गलत नहीं होगा कि गूगल अब सिर्फ एक सर्च इंजन नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है।

कैसे हुई थी गूगल की शुरुआत

गूगल की शुरुआत 1996 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने एक रिसर्च प्रोजेक्ट BackRub के रूप में की थी, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी ये शुरुआत आगे जाकर लोगों की जिंदगी ही बदल देगी। शुरुआती दिनों में तो सिर्फ ये एक प्रोजेक्ट था लेकिन 1998 में उन्होंने इसे एक कंपनी में बदलकर इसका नाम Google रख दिया। गूगल आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से है।

गूगल में 10 बड़ी बातें

  • लैरी और सर्गेई ने अपने शुरुआती डेटा सर्वर को LEGO ब्रिक्स से बनाया था ताकि हार्ड ड्राइव्स को आसानी से एडजस्ट किया जा सके।
  • गूगल का पहला डूडल 1998 में बनाया था।
  • गूगल हर साल हजारों कंपनियों को खरीदने के ऑफर देता है लेकिन उनमें से बहुत कम को ही अधिग्रहित करता है।
  • गूगल के कर्मचारी को ‘Googler’ कहा जाता है और नए कर्मचारियों को ‘Noogler’ कहा जाता है।
  • 2009 में Google ने अपने माउंटेन व्यू मुख्यालय के परिसर में घास खत्म करने कि ले एक बकरी किराए पर ली थी।
  • गूगल का सर्च एल्गोरिदम 200 से ज्यादा फैक्टर्स पर काम करता है।
  • गूगल ने एक बार खुद को डाउन कर दिया था ताकि यह टेस्ट किया जा सके कि इंटरनेट पर उसका कितना प्रभाव है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGoogle 27th Birthday: 27 साल का हुआ गूगल, जानिए कैसे एक कॉलेज प्रोजेक्ट बनी ग्लोबल कंपनी, यहां पढ़िए पूरा सफर
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सGoogle 27th Birthday: 27 साल का हुआ गूगल, जानिए कैसे एक कॉलेज प्रोजेक्ट बनी ग्लोबल कंपनी, यहां पढ़िए पूरा सफर
OPEN IN APP