Happy Durga Puja 2025 Wishes & Quotes in Hindi: दुर्गा पूजा आते ही माहौल में खुशियों की रौनक छा जाती है। ये सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और परिवार के साथ बिताए पलों का खूबसूरत जश्न है। मां दुर्गा के स्वागत में सजे पंडाल, नए कपड़े और अपनों के साथ वक्त बिताने का मौका, इसी में त्योहार का असली मजा होता है।
ऐसे खास मौके पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए दिल से निकले शुभ संदेश, जो रिश्तों में और भी गर्माहट भर दें। इस दुर्गा पूजा 2025 में शेयर करें ये प्यारे मैसेज और कोट्स जो सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि आपकी भावनाओं को भी दर्शाते हों।
दुर्गा पूजा 2025 के लिए प्यारे व्हाट्सऐप मैसेज और शुभकामनाएं:
- मेरी मां है तो दुनिया है प्यारी, उससे ही तो खुशियां सारी, हर पल उसका आशीर्वाद मिले, जीवन में कभी ना कोई दुख खिले। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!
- मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही कामना है इस शुभ पर्व पर। शुभ दुर्गा पूजा!
- मां के चरणों में चढ़ाएं फूल, कभी न हो हमसे कोई भूल, मां का आशीर्वाद सदा बना रहे, जीवन में खुशियों का मेला लगा रहे। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!
- शक्ति की देवी मां दुर्गा आपके जीवन में खुशियां, सेहत और सफलता लाएं। हैप्पी दुर्गा पूजा!
- मां अम्बें, मां काली, मां दुर्गा के हैं कई रूप…हम उस मां के चरणों की धूल. दुर्गा पूजा की बहुत-बहुत बधाई!
- पंडाल की रौनक, ढाक की धुन और मां की कृपा, यही है असली पूजा का जादू। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!
- मांगने पर जहां पूरी हर मन्नत होती है, मां के पैरों में ही तो वो जन्नत होती है, एक दुनिया है जो समझाने से भी नहीं समझती, एक मां है जो बिन बोले सब समझ जाती है। Happy Durga Puja 2025!
- आओ मिलकर मां के चरणों में फूल करें अर्पण, मां का आशीर्वाद मिले तो दूर होंगे सारे कष्ट। हैप्पी दुर्गा पूजा!
- मां दुर्गा की नौ शक्तियां आपके जीवन को रोशन करें। दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!
- मां दुर्गा की कृपा से मिटे हर दुख-दर्द, जीवन में आए खुशियों की अनगिनत झलक, सफल हो हर मंज़िल, पूरी हो हर आस, दुर्गा पूजा पर मिले सुख और उल्लास। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं!
- मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपको हर काम में मिले सफलता, खुशियों से भर जाए आपका जीवन, दुर्गा पूजा की ढेरों बधाइयां!
- मां दुर्गा में तेरी दुआओं का असर देखता हूं, मैं चलते हुए हर सफर देखता हूं, तू पास नहीं होती फिर भी, तेरे आशीर्वाद का असर मैं हर पहर देखता हूं। शुभ दुर्गा पूजा!
- सिंह पर सवार मां का स्वरूप निराला, चार भुजाओं में छिपा है जीवन का उजाला, देवी दुर्गा का आशीर्वाद पाएं, सुख-समृद्धि से जीवन सजाएं। हैप्पी दुर्गा पूजा!
- इस दुर्गा पूजा पर मां से यही दुआ है, आपके जीवन में कभी दुख न आए। हैप्पी दुर्गा पूजा!
इस दुर्गा पूजा पर सिर्फ पूजा नहीं, एक-दूसरे को याद करने का मौका भी है। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथियों को एक छोटा सा मैसेज भेजिए, जो उनके चेहरे पर मुस्कान और दिल में सुकून लाए।