महाशिवरात्रि, जिसका अर्थ है “भगवान शिव की महान रात्रि”, हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह पर्व भगवान शिव, जिन्हें महादेव भी कहा जाता है, को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का दिव्य विवाह हुआ था।
इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात भर जागरण करते हैं, मंत्रों का जाप करते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। इस वर्ष यह पवित्र त्योहार रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।
त्योहार के अवसर पर अपने दोस्तों और परिवारजनों को शुभकामनाएं और संदेश भेजकर इस खास दिन को और भी यादगार बनाया जा सकता है।
ऐसे दें अपनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं (Happy Mahashivratri 2026 Wishes)
भोले बाबा सब पर कृपा करें।
मन में प्रेम और विश्वास रहे।
आपका भविष्य उज्ज्वल करें।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
आपकी झोली खुशियों से भरें।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।
महाशिवरात्रि शुभ और पावन हो।