Happy Promise Day 2026 Wishes & Images: प्रॉमिस डे पर इन विशेज और ट्रेंडी तस्वीरों संग पार्टनर से करें अपने दिल की बात

प्रॉमिस डे वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन है, जो 11 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से प्यार, विश्वास, वफादारी और साथ निभाने के वादे करते हैं। ये वादे रिश्तों को मजबूत बनाते हैं और जीवन भर का भरोसा देते हैं।

Manali Rastogi
अपडेटेड10 Feb 2026, 09:50 PM IST
Happy Promise Day
Happy Promise Day

वैलेंटाइन वीक का पांचवां दिन प्रॉमिस डे होता है। इस दिन कपल्स को रिश्ते में किए गए वादों को निभाने की अहमियत याद दिलाई जाती है। हर साल 11 फरवरी को मनाया जाने वाला प्रॉमिस डे वह दिन है, जब पार्टनर एक-दूसरे से भविष्य के लिए वादे करते हैं और अपने प्यार का इजहार करते हैं।

यह भी पढ़ें | लो भाई! आ गई वैलेंटाइन वीक 2026 की पूरी लिस्ट, जानें कब है कौन सा दिन?

रिश्ते में किए गए वादों का मतलब शब्दों में समझाने की जरूरत नहीं होती। रिश्ते वादों पर ही टिके होते हैं और उनका खास महत्व होता है। विश्वास, प्यार, वफादारी और एक-दूसरे के राज संभालने का वादा ये सब मिलकर रिश्ते को मजबूत और खुशहाल बनाते हैं।

यह भी पढ़ें | कब है विजया एकादशी? जानिए सही तिथि, समय और पूजा करने का तरीका

वैलेंटाइन वीक का यह पांचवां दिन उन सभी वादों को सम्मान देता है, जो लोग एक-दूसरे से करते हैं। प्रॉमिस डे के संदेश, कोट्स और शुभकामनाएं आपके वादों और भावनाओं को जाहिर करने में मदद करती हैं और आपके रिश्ते को और गहरा बनाती हैं।

यह भी पढ़ें | ईशान खट्टर ने 30 करोड़ में खरीदा पाली हिल में फ्लैट, जानें स्टांप ड्यूटी की कीमत

कई बार आप दिल से प्यार करने के बावजूद उसे खुलकर कहने में झिझक महसूस करते हैं। इस प्रॉमिस डे पर उससे हमेशा साथ देने और प्यार निभाने का वादा करें, ताकि यह दिन आप दोनों के लिए यादगार बन जाए। इस खास मौके पर प्यारे शब्दों के जरिए उसे बताइए कि वह आपके लिए कितना मायने रखता है।

हैप्पी प्रॉमिस डे विशेज (Happy Promise Day Wishes In Hindi)

1. आज प्रॉमिस डे पर यह वादा है

हर सुख दुख मे तेरा साथ निभाना है

तेरी खुशी मेरी पहली चाहत है

हर पल तुझसे प्यार निभाना है

2. वादा करता हूं तुझे कभी न छोड़ूंगा

हर मोड़ पर तेरा हाथ थामूंगा

हालात चाहे जैसे भी हों

हमेशा तुझ पर भरोसा रखूंगा

3. आज के दिन यह कसम है

तेरी हर बात का मान रखूंगा

प्यार और विश्वास के साथ

हर रिश्ता सच्चाई से निभाऊंगा

4. प्रॉमिस डे पर एक वादा खास

तेरे बिना अधूरी है हर सांस

हर जन्म तेरा साथ मिले

बस यही है दिल की आस

5. वादा है तुझे हर दिन हसाऊंगा

तेरी आंखों मे आंसू न आने दूंगा

प्यार कम हो या ज्यादा

पर साथ हमेशा निभाऊंगा

6. आज किया है दिल से यह वादा

तेरा भरोसा कभी न तोडूंगा

प्यार सम्मान और साथ के साथ

हर रिश्ता मजबूती से जोडूंगा

7. प्रॉमिस डे लाया है यह पैगाम

प्यार मे ही है रिश्तों की जान

तेरे साथ हर वादा निभाकर

बनाऊंगा अपना जीवन आसान

8. वादा है हर बात खुलकर कहूंगा

तेरी खुशी को अपनी मानूंगा

साथ चलेंगे हर रास्ते पर

यह रिश्ता दिल से निभाऊंगा

9. आज के दिन बस इतना कहना है

तेरे बिना सब अधूरा सा लगता है

वादा है उम्र भर साथ का

क्योंकि तू ही मेरी दुनिया है

10. प्रॉमिस डे पर दिल से यह बात

तेरा साथ ही मेरी सबसे बड़ी सौगात

हर वादा निभाऊंगा सच्चाई से

क्योंकि तू है मेरी हर बात

हैप्पी प्रॉमिस डे इमेज (Happy Promise Day Images)

View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
View full Image
हैप्पी प्रॉमिस डे
Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Promise Day 2026 Wishes & Images: प्रॉमिस डे पर इन विशेज और ट्रेंडी तस्वीरों संग पार्टनर से करें अपने दिल की बात
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Promise Day 2026 Wishes & Images: प्रॉमिस डे पर इन विशेज और ट्रेंडी तस्वीरों संग पार्टनर से करें अपने दिल की बात