Happy Republic Day 2026 wishes in hindi: जियो वतन के नाम पर… गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति संदेश

Republic Day 2026 wishes and quotes in hindi: गणतंत्र दिवस भारत के संविधान और लोकतंत्र का उत्सव है। 26 जनवरी हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों की याद दिलाता है। इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।

Priya Shandilya
अपडेटेड26 Jan 2026, 05:50 AM IST
गणतंत्र दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं।
गणतंत्र दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं।

Happy Republic Day 2026 wishes in hindi: गणतंत्र दिवस भारत के लिए सिर्फ एक सरकारी अवकाश नहीं है, बल्कि यह उस सोच और व्यवस्था का उत्सव है, जिस पर आज का भारत खड़ा है। 26 जनवरी हमें यह याद दिलाता है कि आजादी के बाद देश ने खुद को कैसे दिशा दी और किस तरह एक मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी।

26 जनवरी 1950: जब संविधान ने भारत को नई पहचान दी

26 जनवरी 1950 को भारत को उसका संविधान मिला। यह केवल कानूनों की किताब नहीं थी, बल्कि एक ऐसा दस्तावेज था जिसने देश के हर नागरिक को बराबरी का हक दिया। संविधान ने यह साफ किया कि अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य भी उतने ही जरूरी हैं। इसी दिन भारत पूरी तरह एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।

इस खास मौके पर दोस्तों और परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भेजें और देशभक्ति के एहसास को शब्दों में पिरोकर इस दिन को यादगार बनाएं।

गणतंत्र दिवस की शुभकानाएं-शायरी (Happy Republic Day 2026 wishes-quotes-shayari in hindi)

  • मैं भारत मां की जय कहना, अपना सौभाग्य समझता हूं,

अपना जीना मरना अब सब तेरे नाम ऐ 'तिरंगा' करता हूं। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • गर्व है हमें, इस मिट्टी की शान पर, नतमस्तक हैं, वीरों के बलिदान पर।

चलो करें ये प्रण आज, भारत को बनाएंगे और खास। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,

जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए हम अपनी जान लुटा देंगे,

भारत हमारा देश है, अब दोबारा इस पर कोई आंच ना आने देंगे। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • ना जियो धर्म के नाम पर, ना मरो धर्म के नाम पर,

इंसानियत ही है धर्म वतन का, बस जियो वतन के नाम पर।" गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी नालों में क्या रखा है,

प्यार करना है तो वतन से करो, इन बेवफा लोगों में क्या रखा है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • संविधान ने हमें हक दिलाया, हर एक को बराबरी का सपना दिखाया।

चलो मिलकर करें सम्मान, तिरंगे की शान का मान। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • लिखा है लहू से वीरों ने, ये गौरवशाली इतिहास हमारा,

संविधान की शक्ति से ही, महकेगा हर बाग हमारा। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

  • वतन की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं, हर दिल में तिरंगा बसना चाहिए।

गणतंत्र दिवस पर हर घर में देशप्रेम का दीप जलना चाहिए। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • देशभक्ति का ये जज्बा कभी कम न होगा,

मेरा वतन महान है, था और हमेशा महान रहेगा।

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!

  • आओ झुककर सलाम करें उन्हें, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,

खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Republic Day 2026 wishes in hindi: जियो वतन के नाम पर… गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति संदेश
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Republic Day 2026 wishes in hindi: जियो वतन के नाम पर… गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति संदेश