
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने एक घटना पर नाराजगी जताई है, जिसमें पैपराजी ने उनकी पार्टनर महिका की ऐसी तस्वीरें लीं, जिन्हें उन्होंने गलत और अनचाहा बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा कि महिका को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में सीढ़ियां उतरते समय ऐसी एंगल से फोटो लिया गया, जो किसी भी महिला के लिए ठीक नहीं है।
हार्दिक पांड्या ने इसे चीप सेंशेनलिस्म बताया और लिखा, “मैं जानता हूं कि पब्लिक फिगर होने की वजह से लोगों की नजर हम पर रहती है, यह मेरे चुने हुए जीवन का हिस्सा है। लेकिन आज जो हुआ, वह हद पार कर गया। महिका बस सीढ़ियां उतर रही थीं और पैपराजी ने उन्हें ऐसी एंगल से शूट किया, जैसा किसी महिला के साथ नहीं होना चाहिए। एक निजी पल को सस्ती खबर बनाने की कोशिश की गई।”
उन्होंने आगे कहा कि मीडिया को मर्यादा और प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए। हार्दिक ने लिखा, “यह खबर बनाने का मुद्दा नहीं है, यह सम्मान का मामला है। महिलाओं को इज्जत मिलनी चाहिए। हर किसी की निजी सीमा होती है। मैं मीडिया भाइयों की मेहनत को मानता हूं और हमेशा सहयोग भी करता हूं, लेकिन बस इतना कहना चाहता हूं कि कृपया थोड़ा ध्यान रखें। हर चीज़ रिकॉर्ड करने की जरूरत नहीं होती। हर एंगल जरूरी नहीं होता। इंसानियत बनाए रखें। धन्यवाद।”
ऐसे में अब लोग ये जानने के इच्छुक हैं कि आखिर महिका शर्मा कौन हैं। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। महिका शर्मा फैशन और एंटरटेनमेंट दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं।
उन्होंने मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी स्कूलिंग नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रेन स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने गुजरात के पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और वित्त में स्नातक किया।
फिर वह अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड में एक साल के लिए कम्युनिटी साइकोलॉजी पढ़ने गईं। 24 साल की महिका ने भारत के कई बड़े फैशन डिजाइनरों के साथ काम किया है, जिनमें मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी शामिल हैं।
इंस्टाग्राम पर उनके 1.03 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। महिका ने ओरलैंडो वॉन आइन्सीडेल की फिल्म इंटो द डस्क और ओमंग कुमार द्वारा निर्देशित तथा विवेक ओबेरॉय अभिनीत फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में भी काम किया है। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो और ब्रांड विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.