
Harmanpreet Kaur Hundred: भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए विश्व के सामने एक बार फिर अपने शानदार क्रिकेट परिचय दिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में सिर्फ 82 गेंदों में शतक पूरा किया, जो उनके करियर का सातवां शतक है। इस पारी में उन्होंने कुल 84 गेंदों का सामना करते हुए 102 रन बनाए, जिनमें 14 चौके शामिल थे।
इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की जमीन पर वनडे में 1000 रन पूरे किए हैं और साथ ही अपने वनडे करियर में भी 4000 रन का बड़ा मुकाम पार कर लिया है।
इंग्लैंड की जमीन पर वनडे में 1000 रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन हरमनप्रीत ने इसे अपने खास अंदाज में कर दिखाया। उनसे पहले ये कमाल अगर किसी भारतीय ने किया, तो वो दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज है। मिताली ने इंग्लैंड में 1555 रन बनाए थे, और अब इस उपलब्धि में हरमनप्रीत भी उनके साथ आ खड़ी हुई हैं।
तीसरे वनडे में हरमनप्रीत को 4000 रन के आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 33 रन चाहिए थे, और उन्होंने मैच के दौरान ये माइलस्टोन भी पार कर लिया। वो ये मुकाम हासिल करने वाली सिर्फ तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मिताली राज (7,805) और स्मृति मंधाना (4,588) ही इस क्लब में शामिल थीं।
| खिलाड़ी | कुल वनडे रन | इंग्लैंड में रन | खास उपलब्धि |
|---|---|---|---|
| मिताली राज | 7,805 | 1,555 | इंग्लैंड में 1000+ रन, 4000+ रन |
| स्मृति मंधाना | 4,588 | 715 | 4000+ रन |
| हरमनप्रीत कौर | 4,000+ | 1,000+ | इंग्लैंड में 1000+ रन, 4000+ रन |
हरमनप्रीत कौर पिछले कुछ सालों में भारत की मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बन चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट हो या अहम मौकों पर मैच फिनिश करने की जिद, हर जगह उनके जज्बे की चर्चा रही है। वनडे में बतौर कप्तान, उन्होंने तीन सेंचुरी और पांच फिफ्टी बनाई हैं। उनकी सबसे यादगार पारी 2017 वर्ल्ड कप की 171 रन थी, जिसकी गूंज आज भी क्रिकेट फैंस के कानों में है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.