Haryana Board 10th Result Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, देखें टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत

Haryana Board 10th Result Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस बार कुल पास प्रतिशत 89.60% रहा। लड़कियों ने फिर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि चरखी दादरी जिला टॉप पर रहा। यहां देखें 10वीं बोर्ड की टॉपर्स लिस्ट।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड14 May 2026, 02:21 PM IST
हरियाणा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी।
हरियाणा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी।

Haryana Board 10th Result Out: हरियाणा के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा भिवानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने की। अब छात्र अपना रिजल्ट BSEH की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और DigiLocker प्लेटफॉर्म पर रोल नंबर और जरूरी लॉगिन डिटेल्स की मदद से चेक कर सकते हैं।

इस बार हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं चरखी दादरी जिला पूरे राज्य में टॉप पर रहा।

इस बार कितना रहा पास प्रतिशत?

हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 89.60% दर्ज किया गया। बोर्ड के अनुसार, इस साल 2,76,640 रेगुलर छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,47,860 छात्र सफल हुए। वहीं 6,201 छात्रों को एसेंशियल रिपीट (E.R.) कैटेगरी में रखा गया है। इन छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी होगी।

स्टेप-बाय-स्टेप ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
  • मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
  • दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

बेटियों ने मारी बाजी

हरियाणा बोर्ड के रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन शानदार रहा। आंकड़ों के मुताबिक 1,33,530 लड़कियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,22,367 छात्राएं पास हुईं। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 87.69% दर्ज किया गया। कुल मिलाकर लड़कियां लड़कों से 3.95 प्रतिशत आगे रहीं।

सरकारी स्कूल पीछे, प्राइवेट स्कूल आगे

स्कूलों के प्रदर्शन में भी बड़ा अंतर देखने को मिला। प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 92.45% रहा, जबकि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 87.23% दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शहरी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रामीण छात्रों का पास प्रतिशत 90.25% रहा, जबकि शहरी छात्रों का रिजल्ट 87.94% रहा।

कौन सा जिला रहा सबसे आगे?

जिलों की बात करें तो चरखी दादरी ने सबसे शानदार प्रदर्शन किया और पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद जींद दूसरे और महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहे। वहीं नूंह जिला इस बार भी सबसे नीचे रहा।

ये रही टॉपर्स लिस्ट:

इस बार स्टेट टॉपर का खिताब आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने हासिल किया। उन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर कुल चार छात्रों ने जगह बनाई, जिन्हें 498 अंक मिले। इनमें रौनक, खुशी, अंतु और दीपांशु शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर 11 छात्रों ने जगह बनाई। इन सभी छात्रों ने 497 अंक हासिल किए।

रैंकनामअंक
पहला स्थानदीपिका499
दूसरा स्थानरोनक498
दूसरा स्थानखुशी498
दूसरा स्थानअंतु498
दूसरा स्थानदीपांशु498
तीसरा स्थानकाव्यांश497
तीसरा स्थानदीक्षा497
तीसरा स्थानसाक्षी497
तीसरा स्थानआरजू497
तीसरा स्थानमानसी497
तीसरा स्थानआशु497
तीसरा स्थानमनुराज497
तीसरा स्थानस्कोमल497
तीसरा स्थानगीता497
तीसरा स्थानमहक497
तीसरा स्थानवंश देव497

फरवरी से मार्च तक चली थीं परीक्षाएं

हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षाएं 26 फरवरी से 20 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। राज्यभर में 1,431 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में मिलाकर करीब 5.66 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सHaryana Board 10th Result Out: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, देखें टॉपर्स लिस्ट और पास प्रतिशत
More