HBSE 12th Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार 84.67% रिजल्ट आया है। इसमें 87.97 फीसदी लड़कियां पास हुई है। वहीं 81.45% लड़के पास हुए। 2026 में 242856 स्टूडेंट्स ने 12वीं बोर्ड का एग्जाम दिया था। इसमें से 205618 स्टूडेंट्स 12वीं में पास हुए हैं, जबकि 5618 स्टूडेंट 12वीं में फेल हो गए हैं। वहीं लड़कों को पछाड़ते हुए लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
ETV में छपी खबर के मुताबिक, चरखी दादरी का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा। यहां 69.57% छात्र पास हुए। वहीं नूंह नतीजों के मामले में सबसे फिसड्डी रहा। अगर 12वीं के टॉपर्स की बात करें तो रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 499 अंकों के साथ पूरे हरियाणा में टॉप किया है।
रोहतक में रुड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा उदिता 498 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं हैं। जींद के बुढ़ैण गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा योगिता और जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा मुस्कान ने 497 नंबरों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Main Website पर क्लिक करें।
- यहां HBSE 12th Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी डालें।
- Submit बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट लें या इसे डाउनलोड कर लें।
दो बार उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने भिवानी में बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रिजल्ट तैयार करने में किसी तरह की गलती ना रहे, इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच भी करवाई गई है। बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल के बीच हुई थीं जिसमें 2.95 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।