Pranjal Dahiya Viral Video: कौन हैं हरियाणा की देसी क्वीन प्रांजल दहिया? Live शो में उतारा ताऊ का भूत, ऐसे सिखाया सबक

Pranjal Dahiya Controversy: हरियाणवी मॉडल प्रांजल दहिया का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने लाइव शो में एक बुजुर्ग दर्शक को बदतमीजी करने पर फटकारा, जिसका वीडियो वयारल हो रहा है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड29 Dec 2025, 04:00 PM IST
प्रांजल दहिया का वीडियो वायरल
प्रांजल दहिया का वीडियो वायरल

Who is Pranjal Dahiya: सोशल मीडिया पर हरियाणवी मॉडल और स्टेज डांसर प्रांजल दहिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो लाइव शो के दौरान बदतमीजी कर रहे एक बुजुर्ग को खरीखोटी सुनाती हुईं दिख रही हैं। प्रांजल कहती हैं कि कि ताऊ आपकी भी बहू-बेटियां है, थोड़ा कंट्रोल में रहो। प्रांजल दहिया का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा है। आइए जानते हैं कि प्रांजल दहिया कौन हैं।

कौन हैं प्रांजल दहिया

अगर हरियाणा की मॉडल या स्टेट डांस का जिक्र होता था, तो सबसे पहले सपना चौधरी का नाम आता था। हालांकि अब हरियाणा में कई और मॉडल काफी फेमस हो गई हैं। उन्हीं हरियाणवी मॉडल में से एक प्रांजल दहिया हैं। प्रांजल दहिया अपने स्टेज शो के लिए काफी फेमस हैं।

हरियाणवी गाना 52 गज का दामन ने उन्हें एक नई पहचान दिलाई और अब वो एक स्टेज शो के लाखों में चार्ज करती हैं। 24 साल की प्रांजल को बचपन से ही डांस काफी शौक था। इसलिए उन्होंने अपने इस शौक को करियर बना लिया। इंस्टाग्राम पर प्रांजल दहिया को 5 मिलियन से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं और वो महज एक शख्स को फॉलो करती हैं। उनके कई म्यूजिक वीडियो हिट हैं और उन्होंने पंजाबी फिल्म 'रोज रोजी ते गुलाब' में भी काम किया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एक स्टेज शो में प्रांजल को देखकर लोग खूब शोर मचा रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने तो हद भी पार कर दी थी। प्रांजल काफी देर तक उन लोगों को इग्नोर किया , लेकिन अंत में उनका सब्र का बांध टूट गया। उसके बाद प्रांजल दहिया ने लाइव शो में ही बदतमीजी कर रहे लोगों की क्लास लगा दी।

उन्होंने कहा कि 'ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं, अपना मुंह क्यों फेर रहे हो, तुम्हें ही कह रही हूं, थोड़ा कंट्रोल में रहो।प्रांजल ने सिर्फ बुजुर्ग दर्शक को ही नहीं, बल्कि बाकी भीड़ को भी चेतावनी दी और कहा कृपया स्टेज पर न आएं, आप थोड़े पीछे रहें, हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPranjal Dahiya Viral Video: कौन हैं हरियाणा की देसी क्वीन प्रांजल दहिया? Live शो में उतारा ताऊ का भूत, ऐसे सिखाया सबक
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सPranjal Dahiya Viral Video: कौन हैं हरियाणा की देसी क्वीन प्रांजल दहिया? Live शो में उतारा ताऊ का भूत, ऐसे सिखाया सबक