Divyanka Sirohi passes away: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को झटका! 30 साल की दिव्यांका सिरोही का निधन, अचानक कैसे हुई मौत?

Divyanka Sirohi passes away: मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। गाजियाबाद में रहने वाली दिव्यांका टिक-टॉक पर वायरल होने के बाद स्टार बनी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा जैसे बड़े कलाकारों के साथ 50 से ज्यादा गानों में काम किया था। 

Priya Shandilya
अपडेटेड22 Apr 2026, 07:34 PM IST
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन
हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

Divyanka Sirohi passes away: मनोरंजन की दुनिया से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हरियाणवी म्यूजिक वीडियो का जाना-माना चेहरा और लाखों दिलों की धड़कन दिव्यांका सिरोही का अचानक निधन हो गया है। महज 30 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार देर रात उनके घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वे जमीन पर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फैंस और कलाकारों में शोक

उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री के साथी कलाकार गहरे सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गाजियाबाद में किया गया। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। दिव्यांका अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में ही रहती थीं और अपने करीबियों के काफी करीब मानी जाती थीं।

बुलंदशहर से गाजियाबाद तक का सफर

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर, 1996 को हुआ था। वह पढ़ाई-लिखाई में भी काफी आगे थीं। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BCA किया और फिर सिक्किम से MBA की डिग्री हासिल की। वह अपने भाई हिमांशु और बहनों दीपांशु व जसमीत के साथ गाजियाबाद में रह रही थीं। बुधवार सुबह गाजियाबाद में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया।

कैसे मिला पहला बड़ा ब्रेक?

दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। असली पहचान उन्हें तब मिली जब उन्होंने दिवाली के आसपास एक वीडियो बनाया, जिसमें वो सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू' पर नजर आईं। उनके एक्सप्रेशन इतने पसंद किए गए कि वीडियो वायरल हो गया और करीब 2 करोड़ व्यूज मिले। यही पल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट बन गया।

सोशल मीडिया से स्टारडम तक

इस वायरल वीडियो के बाद दिव्यांका की फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। टिकटॉक पर उनके करीब 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए थे। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी मजबूत पहचान बनाई, जहां उनके लगभग 1.3 मिलियन फॉलोअर्स थे। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशन ने उन्हें खास बना दिया था।

50 से ज्यादा गानों में दिखा टैलेंट

दिव्यांका ने 50 से ज्यादा हरियाणवी गानों में काम किया और कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आईं। इनमें मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और KD जैसे नाम शामिल हैं। उनके गानों और वीडियोज ने उन्हें हरियाणवी दर्शकों के बीच एक जाना-पहचाना चेहरा बना दिया था।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सDivyanka Sirohi passes away: हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री को झटका! 30 साल की दिव्यांका सिरोही का निधन, अचानक कैसे हुई मौत?
More