हैट्स ऑफ इंडियन नेवी! समंदर के बीच धू-धू कर जलने लगा टैंकर, वक्त पर पहुंचकर भारतीय नौसेना ने संभाला मोर्चा

अरब सागर में एक ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग के बाद बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारतीय नौसेना ने समय रहते मोर्चा संभाला और सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बचा ली।

Abhay Shankar Pandey( विद इनपुट्स फ्रॉम लाइवमिंट.कॉम)
पब्लिश्ड1 Jul 2025, 02:33 PM IST
अरब सागर में भारती. नौसेना ने एक ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग के बाद बड़ा हादसा होते-होते रोक लिया।
अरब सागर में भारती. नौसेना ने एक ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग के बाद बड़ा हादसा होते-होते रोक लिया। (HT)

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने शौर्य का परिचय दिया है। भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बड़े खतरे को टालते हुए एक ऑयल टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाया। नौसेना ने ऑयल टैंकर में सवार सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर्स की जान बचा ली। यह ऑपरेशन शनिवार, 29 जून को उस वक्त शुरू हुआ जब पलाउ के झंडे वाले टैंकर MT Yi Cheng 6 से इमरजेंसी कॉल मिली।

नौसेना के जवानों ने खतरनाक हालात के बीच दिखाई बहादुरी

जानकारी के मुताबिक, टैंकर पर भीषण आग लगने की सूचना के बाद तुरंत एक नौसेना युद्धपोत को वहां भेजा गया। नौसेना युद्धपोत पहले से उस इलाके में तैनात था। मौके पर पहुंचते ही नौसेना के जवानों ने खतरनाक हालात के बीच आग बुझाने का मुश्किल काम शुरू किया।

भारतीय नौसेना ने ऑयल टैंकर में सवार सभी 14 क्रू मेंबर्स की बचाई जान

नौसेना की टीम ने न सिर्फ आग पर काबू पाया, बल्कि पूरे टैंकर को भी सुरक्षित किया और सभी 14 भारतीय क्रू सदस्यों की जान भी बचाई। नौसेना ने बताया कि ये ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण हालात में अंजाम दिया गया और ये इस बात का सबूत है कि समंदर में सुरक्षा और राहत कार्यों को लेकर भारतीय नौसेना कितनी मुस्तैद है।

भीषण आग की चपेट में आ गया था ऑयल टैंकर MT Yi Cheng 6

इस दौरान नौसेना ने क्षेत्रीय समुद्री एजेंसियों और टैंकर के प्रबंधन से भी लगातार संपर्क बनाए रखा ताकि मदद में कोई देरी न हो। अच्छी बात यह रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और सभी क्रू मेंबर अब सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें | यात्रीगण ध्यान दें! आज से ट्रेन में सफर करना हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया

टैंकर MT Yi Cheng 6, जो व्यस्त समुद्री रास्ते से गुजर रहा था, उसी दौरान आग की चपेट में आ गया। आग लगने की असली वजह क्या थी, यह जांच के बाद साफ होगी।

भारतीय नौसेना का यह पूरा ऑपरेशन उनकी तत्परता का प्रतीक

भारतीय नौसेना का यह पूरा ऑपरेशन उनकी इस भूमिका को और मजबूत करता है कि वो न सिर्फ सैन्य मोर्चे पर बल्कि इंसानी जान बचाने के मामले में भी हमेशा आगे रहती है। खासतौर से ऐसे वक्त में जब समुद्री इलाकों में खतरे बढ़ते जा रहे हैं, यह ऑपरेशन नौसेना की तत्परता और मानवीय जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सहैट्स ऑफ इंडियन नेवी! समंदर के बीच धू-धू कर जलने लगा टैंकर, वक्त पर पहुंचकर भारतीय नौसेना ने संभाला मोर्चा
More