HBSE Haryana Board 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र अपना रोलनंबर निकाल लें और आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड14 May 2026, 12:45:26 PM IST
हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी
हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट के बाद आज 10वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सभी छात्र अपने रोलनंबर की मदद से हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

How to Check Haryana Board HBSE 10th Result 2026?

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 4- मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

स्टेप 5- दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

यहां अपडेट्स फॉलो करें:
14 May 2026, 12:34:55 PM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है।

14 May 2026, 12:12:42 PM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट से पहले हैंग हुई हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट

हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट आने से पहले बोर्ड की वेबसाइट हैंग हो गई है।

14 May 2026, 11:59:29 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: ग्रेडिंग सिस्टम क्या है?

A1: 91% से 100%

A2: 81% से 90%

B1: 71% से 80%

B2: 61% से 70%

C1: 51% से 60%

C2: 41% से 50%

D: 33% से 40%

14 May 2026, 11:50:46 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट में छात्रों को क्या- क्या मिलेगा?

रिजल्ट आने के बाद छात्रों अपने रिजल्ट में कई सारी जानकारी मिलेगी।

  • प्राप्त अंक
  • कुल GPA
  • छात्र का नाम
  • जन्म तिथि
  • रोल नंबर
  • पिता और माता का नाम
  • कुल अंक
  • विषयवार अंक
  • नामांकन संख्या
14 May 2026, 11:35:25 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: 30 मिनट बाद जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर में 12 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आएगा।

14 May 2026, 11:30:33 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: Digilocker पर इस तरह से देख सकते हैं आप हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।

अब विंडो खुलने के बाद आपको होमपेज Register/Login का पेज नजर आएगा।

इसपर जाने के बाद आपको मोबाइल नंबर या आधार नंबर के जरिए लॉगइन करना होगा।

अगर पहले से आपका अकाउंट है, तो डायरेक्ट लॉगइन क्रेंडेंशियल के जरिए साइन इन करें।

अब अपना बोर्ड सेलेक्ट करके उसमें रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।

आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा।

14 May 2026, 11:24:19 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: कितने प्रतिशत पर पास होंगे छात्र?

अगर आप हरियाणा बोर्ड के 10वीं के छात्र हैं, तो आपको हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत नंबर लाने होंगे।

14 May 2026, 11:21:19 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित करता है। बता दें कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष के साथ ही अन्य उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।

14 May 2026, 11:11:16 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड जारी करता है टॉपर्स लिस्ट

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स छात्रों की लिस्ट भी जारी करेगा। इसके साथ ही टॉपर छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।

14 May 2026, 11:09:10 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड के 10वीं की पिछले साल के टॉपर्स की लिस्ट

हरियाणा बोर्ड के 10वीं में पिछले साल 4 स्टूडेंट्स रोहित, माही, रोमा, तानिया ने 500 में से 497 अंक लाकर टॉप किया था।

14 May 2026, 11:06:22 AM IST

Haryana Board 10th Result 2026: इन दो वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

bseh.org.in

www.digilocker.gov.in

14 May 2026, 11:05:33 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट ऐसे चेक करें

स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

स्टेप 4- मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।

स्टेप 5- दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

14 May 2026, 11:05:33 AM IST

HBSE 10th Result 2026 LIVE: कुछ मिनटों में जारी होगा हरियाणा बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। कुछ देर में आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सHBSE Haryana Board 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट
More
होमट्रेंड्सHBSE Haryana Board 10th Result 2026 LIVE: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट