Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

चैत्र नवरात्रि 19 से 27 मार्च 2026 तक मनाई जाएगी। इन दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि से पहले घर में कलश, मोर पंख, सोने-चांदी का सिक्का, सोलह श्रृंगार और कमल का फूल लाना शुभ माना जाता है। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Manali Rastogi
अपडेटेड17 Mar 2026, 03:02 PM IST
चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को समाप्त होगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के समय माता की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है।

यह भी पढ़ें | Ram Navami 2026: कब है राम नवमी? जानिए सही तारीख, मुहूर्त और पूजा का समय

ज्योतिषियों के अनुसार, नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ शुभ चीजें घर लाना बहुत लाभदायक माना जाता है। इन चीजों को घर लाने से वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि से पहले घर में कौन-सी चीजें लानी चाहिए।

घटस्थापना का महत्व

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है, जिसका विशेष महत्व होता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि से पहले घर में पीतल या तांबे का कलश जरूर लेकर आएं। ये दोनों कलश शुद्धता और शुभता के प्रतीक माने जाते हैं। अब जानते हैं उन शुभ चीजों के बारे में जो घर के वास्तु दोष दूर करके सकारात्मकता बढ़ाती हैं।

यह भी पढ़ें | इस साल चैत्र नवरात्रि 8 दिन की है या 9 दिन की? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त

मोर पंख

नवरात्रि से पहले घर में मोर पंख लाना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के मंदिर में या मुख्य दरवाजे के पास रखें। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

सोने या चांदी का सिक्का

नवरात्रि से पहले सोने या चांदी का सिक्का खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इसे पूजा स्थल पर रखें और बाद में तिजोरी या जहां आप पैसे रखते हैं वहां रख दें। इससे घर में धन और समृद्धि बढ़ती है।

सोलह श्रृंगार की सामग्री

नवरात्रि से पहले सोलह श्रृंगार की चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। नवरात्रि के दौरान इन सोलह श्रृंगार की वस्तुओं को मां दुर्गा को अर्पित करने से दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहती है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें | Gangaur 2026: इस बार कब रखा जाएगा गणगौर व्रत? यहां जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त

कमल का फूल

नवरात्रि से एक दिन पहले कमल का फूल खरीदकर लाएं और मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करें। मां अंबा को कमल का फूल चढ़ाने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है और परिवार में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सिर्फ धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है। मिंट हिंदी इस जानकारी की सटीकता या पुष्टि का दावा नहीं करता। किसी भी उपाय या मान्यता को अपनाने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सChaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले घर लाएं ये 5 चीजें, बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
More