आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोग कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। अब तो अक्सर हम अपने आसपास हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज के बढ़ते मामलों के बारे में भी सुन लेते हैं। ऐसे में जहां हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट डिजीज से परेशान लोग महंगी से महंगी दवाएं और इलाज लेना शुरू कर देते हैं तो वहीं ज्यादातर व्यक्ति इस बात पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते कि रोजमर्रा का उनका खानपान कैसा है।
दरअसल, हमारे शरीर का स्वास्थ्य पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि हम रोजाना में किन चीजों का सेवन कर रहे हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना और मिर्च-मसाले वाला खाना खाते हैं तो इससे आपकी सेहत पर नेगेटिव असर जरूर दिखेगा। इसलिए हमें इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है कि हम और हमारा परिवार किस तरीके की डाइट ले रहे हैं।
इसी क्रम में न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने एक वीडियो पोस्ट करके बताया है कि किन 5 फूड्स के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ता है। तो चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इन 5 फूड्स को करें मना
1. पापड़
- पापड़ में नमक की मात्रा ज्यादा होती है।
- ज्यादा नमक खून को गाढ़ा करता है और ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।
- तला हुआ पापड़ खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ता है, जिससे दिल पर भार पड़ता है।
2. अचार
- अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए बहुत नमक और तेल डाला जाता है।
- ज्यादा नमक शरीर में पानी रोके रखता है, जिससे BP बढ़ता है।
- इसमें मौजूद तेल और मसाले दिल की नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
3. बिस्किट
- ज़्यादातर बिस्किट मैदा, शुगर, और ट्रांस फैट से बने होते हैं।
- ट्रांस फैट दिल की नसों में जमकर ब्लॉकेज बना सकता है।
- चीनी ज्यादा होने से वजन और BP दोनों बढ़ते हैं।
4. चीज और बटर
- दोनों में सैचुरेटेड फैट और सोडियम अधिक होता है।
- अधिक मात्रा में सेवन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा बढ़ता है।
- हाई BP वाले लोगों को इनका सेवन काफी कम करना चाहिए।
5. बेकिंग सोडा
- यह सोडियम से बना होता है, जो BP बढ़ाने का सबसे बड़ा कारण है।
- बार-बार इस्तेमाल या अधिक मात्रा में लेने से BP जल्दी ऊपर जा सकता है।
- बेकरी आइटम्स, केक, कुल्चा, ब्रेड आदि में भी यह होता है।
6. सॉस व शेजवान चटनी
- सॉस और चटनी में ज्यादा नमक, चीनी और प्रेज़रवेटिव्स होते हैं।
- ये खून का प्रेशर बढ़ाते हैं और लंबे समय में दिल को नुकसान पहुंचाते हैं।
फ्लेवर के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन (MSG आदि) सिरदर्द, BP बढ़ाने और सूजन जैसे प्रभाव ला सकते हैं।
किन चीजों का करें सेवन?
न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा ने अपनी वीडियो में ये भी बताया कि आपको अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करें जिससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहे और आपको किसी तरह की हार्ट डिजीज न हो। उन्होंने बताया कि अपनी डाइट में अलसी के बीज, अनार, ताजी सब्जियों का रस, खीरा, गाजर, ड्राई फ्रूट्स, चिया सीड्स और डेयरी प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। ये सभी चीजें हमारी ऑवरऑल हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
(डिस्क्लेमर: ये सलाह सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। कोई फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से बात करें। मिंट हिंदी किसी भी परिणाम के लिए जिम्मेदार नहीं है।)