Festival List of 2026 India: साल 2025 खत्म होने को है और चंद दिनों में नए साल की शुरुआत होने वाली है। हर साल की तरह 2026 में पड़ने वाले त्योहारों को लेकर लोगों में उत्सुक्ता बनी हुई है। होली से लेकर दीवाली तक, आइए जानते हैं कि साल 2026 के किन महीने में कौन सा त्योहार पड़ेगा।
कब से शुरू होगा मलमास?
पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में ज्येष्ठ माह के दौरान मलमास पड़ रहा है। इस कारण व्रत और त्योहारों की तिथियों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मलमास का आरंभ 17 मई 2026 से होगा और यह 15 जून 2026 तक चलेगा। इस विशेष अवधि के चलते कई धार्मिक पर्व और उपवास की तिथियां आगे-पीछे होंगी।