Happy Choti Holi 2025: छोटी होली पर अपनों को भेजें प्यार भरे ये संदेश, मिट जाएंगे सारे गिले-शिकवे

Happy Holika Dahan/Choti Holi 2025 Wishes, Quotes, messages, Status in Hindi: छोटी होली 2025 (होलिका दहन) पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शानदार शुभकामनाएं। रंगों और खुशियों से भरे संदेशों के साथ व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक मैसेज और दिल छू लेने वाले कोट्स शेयर करें।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड12 Mar 2025, 10:05 AM IST
होलिका दहन और छोटी होली पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
होलिका दहन और छोटी होली पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Happy Holika Dahan 2025 Wishes in Hindi, Choti Holi 2024 Wishes, Quotes, messages: होली का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई छोटी होली 2025 (होलिका दहन) की सही तिथि को लेकर उत्सुक है। इस साल यह गुरुवार, 13 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाने के लिए होलिका दहन किया जाता है, जिसमें लकड़ियों और उपलों से बनी होलिका को जलाकर नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मकता का स्वागत करने की परंपरा है।

ये भी पढ़ें: Holi 2025 date: 13, 14 या 15 मार्च? कब है होली, शुभ मुहूर्त से लेकर भद्रा काल तक, जानें पूरी डिटेल

ये भी पढ़ें: रंगों के साथ किन्नौरी नाटी, फिर परोसते हैं खास शराब, जानें क्यों खास है सांगला की जादुई होली?

अगर आप भी अपने दोस्तों और परिवार को छोटी होली 2025 की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन व्हाट्सएप स्टेटस, मैसेज और कोट्स दिए गए हैं जिन्हें आप शेयर कर सकते हैं।

छोटी होली 2025 के लिए शुभकामनाएं और संदेश

  1. रूठे यार को मनाना है, इस बार गिले शिकवे मिटाना है,

तो आ गया होली का त्योहार, आओ गले मिलकर करें नई शुरुआत।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. रंगों की बौछार आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां,

स्वास्थ्य और धन लेकर आए।

आपको और आपके परिवार को छोटी होली की बहुत-बहुत बधाई!

3. होलिका दहन और छोटी होली की

आपको और आपके परिवार को

बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

4. चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

रंग बरसे नीले हरे लाल,

मुबारक हो आपको छोटी होली का त्योहार।

छोटी होली 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

5. चांद तारे छुप गए, बीत गया अंधकार,

धूप सुनहरी देख कर, जाग गया संसार,

दिन आपका गुजरे अच्छा; करते है दुआ हजार,

भेज रहे हैं आपको इस संदेश के जरिए ढेर सारा प्यार

6. रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,

आज तो सारी गलती भूल जाओ,

लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों,

आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।

छोटी होली 2025 की शुभकामनाएं!

ये भी पढ़ें: मशहूर है वृंदावन में विधवाओं की होली भी, जानें कैसे हुई शुरू-क्या है परंपरा?

7. लाल गुलाबी रंग गुलाल उड़ रहा,

झूम रहा है सारा संसार,

खुशियों की आई है बहार अपार।

छोटी होली 2025 की ढेरों शुभकामनाएं!

8. स्वीट-स्वीट सी रहे आपकी बोली,

खुशियां ही खुशियां हो आपकी झोली।

मेरी तरफ से मुबारक हो आपको छोटी होली।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. होलिका की आग में जल जाएं सारे दुख-दर्द,

खुशियों के रंग से महक उठे हर आंगन।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. जिस तरह होलिका हो गई थी जलकर राख,

उसी तरह आपके जीवन के भी दूर हो जाएं सारे दुख-दर्द।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. होलिका की आग मन की सारी बुराइयों को जलाए,

आपको होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं!

13. होली से एक दिन पहले सारे दुख-दर्द जला दो,

नई खुशी और नई उमंग के साथ रंगों का पर्व मना लो।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

14. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार

आपको और आपके परिवार को छोटी होली की शुभकामनाएं!

15. अच्छाई की जीत हुई है, हार गई आज बुराई है,

देखो होलिका दहन की शुभ घड़ी आज आई है।

छोटी होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!

छोटी होली के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक स्टेटस

  1. रंगों की आए बहार, खुशियों से भर जाए संसार, छोटी होली मुबारक हो मेरे यार!
  2. बुरा ना मानो होली है! आज सब रंगों में रंग जाओ और खुशियां मनाओ।
  3. होलिका जलाएं, बुराइयां मिटाएं, खुशियों के रंग में सबको रंगाएं!
  4. होलिका दहन की पवित्र अग्नि में जल जाएं जीवन की सारी परेशानियां!
  5. रंग बिरंगी रहे जिंदगी आपकी, हर खुशी से झोली आपकी भर जाए!
  6. आज होलिका की अग्नि में सारी परेशानियां खत्म करें और जीवन को नए रंगों से भरें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Choti Holi 2025: छोटी होली पर अपनों को भेजें प्यार भरे ये संदेश, मिट जाएंगे सारे गिले-शिकवे
More
बिजनेस न्यूज़ट्रेंड्सHappy Choti Holi 2025: छोटी होली पर अपनों को भेजें प्यार भरे ये संदेश, मिट जाएंगे सारे गिले-शिकवे
OPEN IN APP