Jashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश, पहाड़ पर पेड़ से टकराने के बाद लगी भीषण आग

Jashpur Crash Site: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया, जो पहाड़ पर  पेड़ से टकराने के बाद गिर गया। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और काला धुआं उठता देखा गया।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड20 Apr 2026, 05:21 PM IST
छत्तीसगढ़ में विमान क्रैश
छत्तीसगढ़ में विमान क्रैश

Chhattisgarh Aircraft Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर के नारायणपुर क्षेत्र में आज एक प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान ने अचानक संतुलन खो दिया और जाकर पेड़ से टकराकर नीचे गिर गया। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठता भी देखा गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले तेज आवाज सुनी और फिर पहाड़ी से आसमान में धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है।हालांकि अब छत्तीसगढ़ की सरकार ने इस प्लेन हादसे की खबरों का खंडन कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया कि इलाके में ऐसी किसी भी दुर्घटना की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

हादसे के बाद क्या पायलट सुरक्षित है?

हादसे के वक्त प्लेन में कितने लोग सवार थे अभी उसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है। प्लेन में सवार पायलट और को-पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे के वक्त के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में विमान पहाड़ की तरफ जाता दिख रहा है और फिर पहाड़ पर टकराने के बाद उसमें से काला धुआं निकल रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमट्रेंड्सJashpur Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश, पहाड़ पर पेड़ से टकराने के बाद लगी भीषण आग
More