
Tanya Mittal’s Net Worth: तान्या मित्तल बिग बॉस हाउस में प्रवेश करते ही चर्चा में आ गईं और इस सीजन की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रतियोगियों में से एक बन गई हैं। तान्या मित्तल इस सीजन के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं। शो के पहले ही दिन से तान्या अपने दावों और बयानों से सभी को हैरान करती रही हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार तान्या मित्तल शो में 800 साड़ियां लेकर आई हैं और उन्हें अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल दिखाते हुए देखा जाता है। उन्होंने कभी भी अपनी दौलत दिखाने से परहेज नहीं किया कभी 150 बॉडीगार्ड होने का दावा, तो कभी यह कह देना कि उनका घर फाइव स्टार होटल से भी ज्यादा शानदार है। लेकिन सवाल यह है कि उनकी कुल कमाई कितनी है और वे कैसे कमाती हैं?
तान्या मित्तल के इंस्टाग्राम पर 40 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। खबरों के मुताबिक, उन्हें हर महीने करीब 6 लाख रुपये की कमाई होती है। यह कमाई ब्रांड कोलैबोरेशन, एंडोर्समेंट्स और उनके फैशन बिजनेस से होती है। न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, तान्या मित्तल की कुल संपत्ति लगभग 2 करोड़ रुपये मानी जाती है। उनके पास कई लग्जरी कारें, महंगी ब्रांडेड साड़ियां और अन्य महंगी चीजें भी हैं।
तान्या मित्तल ने सिर्फ 19 साल की उम्र में अपना ब्रांड "Handmade Love by Tanya" शुरू किया था, जिसमें हैंडबैग, साड़ियां और अन्य लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स मिलते हैं। उन्हें मिस एशिया टूरिज्म 2018 का ताज भी मिला था। इसके बाद उन्होंने लेबनॉन में हुए मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान हासिल की।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.